लद्दाख घूमने के लिए अब खर्चे की टेंशन खत्म! 20000 रुपये का ट्रैवल कवरेज देगी ये राज्य सरकार

कैबिनेट विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वित्तीय संबल प्रदान करना है, जो भारी खर्च के कारण लद्दाख की इस पवित्र और सांस्कृतिक यात्रा पर जाने से वंचित रह जाते थे.

Ladakh

लद्दाख की खूबसूरत वादियों की सैर करने और धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा रखने वाले बिहार के नागरिकों के लिए एक बेहद बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पर्यटन और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. बिहार सरकार अब अपने नागरिकों को लद्दाख की यात्रा के लिए 20,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. कैबिनेट ने पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना-2026’ के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन

क्या है योजना और कैसे मिलेगा 20 हजार का फायदा?


इस नई योजना के तहत बिहार के मूल निवासी लद्दाख में सिंधु नदी के दर्शन और यात्रा पूरी करने के बाद सरकार से आर्थिक मदद का दावा कर सकते हैं. सरकार ने अनुदान के लिए एक पारदर्शी पैमाना तय किया है. यात्रियों को उनके कुल यात्रा खर्च का 50 प्रतिशत या प्रति व्यक्ति अधिकतम 20,000 रुपये, दोनों में से जो भी राशि कम होगी, वह अनुदान (सब्सिडी) के रूप में सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

विज्ञापन

कैबिनेट विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य उन श्रद्धालुओं और पर्यटकों को वित्तीय संबल प्रदान करना है, जो भारी खर्च के कारण लद्दाख की इस पवित्र और सांस्कृतिक यात्रा पर जाने से वंचित रह जाते थे.

विज्ञापन

क्या हैं इस योजना की शर्तें?

सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी नियम और शर्तें भी तय की हैं.

  • आयु सीमा: योजना का लाभ केवल उन्हीं तीर्थयात्रियों को मिलेगा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है. बच्चों और किशोरों को इस अनुदान के दायरे से बाहर रखा गया है.
  • सीमित सीटें: सरकार प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 100 तीर्थयात्रियों को ही इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.
  • पर्यटन विभाग जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगा, जिसके बाद पात्र लोग इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.

बिहार में ‘हेली और एयर टूरिज्म’ का भी होगा आगाज


लद्दाख यात्रा के अलावा, सम्राट कैबिनेट ने घरेलू पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने के लिए ‘हेली टूरिज्म’ (Heli Tourism) और ‘एयर टूरिज्म’ नीति को भी हरी झंडी दी है. इसके तहत अब राजधानी पटना से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए सीधी हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ