Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Happy Holi Wishes In Hindi 2026: होली के मजेदार, रोमांटिक और सबसे हटकर मैसेजेस कीजिए सभी से शेयर, स्टेटस के लिए भी हैं परफेक्ट

Funny Holi Wishes: दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को भेजने के लिए परफेक्ट हैं होली के ये मैसेजेस. इन शुभकामनाओं को पढ़ते ही चेहरे पर आ जाएगी खिलखिलाती मुस्कुराहट.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 4, 2026 11:49
Happy holi wishes in hindi 2026
Romantic Holi Wishes: होली पर सभी को भेजिए ये मैसेजेस.

Happy Holi Wishes In Hindi 2026: होली के मौके पर वही पुराने शुभकामना संदेश क्यों भेजने जबकि आप यहां दिए मजेदार और फनी मैसेजेस (Funny Holi Messages) भेजकर भी सभी को हैप्पी होली कह सकते हैं. वहीं, आपके लिए यहां होली के रोमांटिक मैसेजेस भी दिए गए हैं जो आप अपने पार्टनर को भेज सकते हैं. गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति या पत्नी को भेजने के लिए भी ये मैसेज परफेक्ट हैं. ऐसे में चलिए बिना देरी किए भेज दीजिए सभी को यहां दिए मैसेजेस, शायरी, कोट्स, स्टेटस और फोटोज.

होली के मजेदार मैसेज ( Funny Holi Wishes Messages)

होली के दिन वो दोस्त भी याद आते हैं,
जो खुद तो ‘बंदर’ लगते हैं पर रंग दूसरों को लगाते हैं.

---विज्ञापन---

हैप्पी होली!

होली पर कुछ रिश्तेदार ऐसे रंग लगाते हैं,
जैसे पुरानी किसी दुश्मनी का बदला चुकाते हैं.
हैप्पी होली!

---विज्ञापन---

महफिल सजेगी, ढोल बजेंगे, होगा खूब धमाल,
इस होली यार मेरे, तूझे कर देंगे लाल.
हैप्पी होली!

होली है भाई, बुरा न मानना,
मेरे रंग से बचकर कहीं दूर ना भागना.

हैप्पी होली!

होली के दिन उन लड़कियों को भी पहचानना मुश्किल हो जाता है
जो बिना Makeup के बाहर कदम नहीं रखतीं.
आज असली चेहरा सामने आएगा!
Happy Holi!

आज अपनी शक्ल पर इतना रंग मत लगवाना
कि बंदर भी तुम्हें अपना भाई समझने लगे!
बुरा न मानो होली है!

त्योहारों का असली मतलब तो गुझिया उड़ाना है
अगर आज शाम तक तुम्हारा पेट फुटबॉल जैसा न हो जाए
तो समझो तुम्हारी होली अधूरी है!
खाओ और खिलाओ.
हैप्पी होली!

यह भी पढ़ें – Happy Holi Wishes 2026: रंग बरसे भीगे चुनर वाली… होली पर भेजिए ये बेस्ट शायरी, कोट्स और फोटोज

दोस्तों के लिए होली के मैसेज ( Holi Wishes For Friends

मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने का प्यार…
ये सब तो ठीक है भाई, पर गुझिया कब खिला रहा है यार?
हैप्पी होली

रंग उड़ेंगे, अबीर उड़ेगा, उड़ेगा खूब गुलाल,
तेरी-मेरी यारी से ही तो मचेगा आज बवाल.
हैप्पी होली

ना गुब्बारों की फिक्र है, ना कपड़ों का ख्याल,
दोस्तों की टोली हो, तो हर दिन है कमाल.

हैप्पी होली!

दूर रहकर भी तेरा हिस्सा मेरे पास है,
मेरी हर होली में तेरी दोस्ती का अहसास है.
हैप्पी होली!

मोहल्ले की रौनक और मस्ती का तू ही तो कारण है,
मेरे यार, इस होली पर तेरा ही तो हर पल में नाम है.
हैप्पी होली!

पक्की यारी है अपनी, कोई कच्चा रंग नहीं,
इस होली तेरे बिना, कोई खुशी की तरंग नहीं।

होली के रोमाटिंक मैसेज (Romantic Holi Wishes, Romantic Holi Messages)

इश्क के रंग में रंग जाऊं,
तेरी यादों की गुलाल बन जाऊं,
इस होली बस इतनी सी ख्वाहिश है,
कि तू मेरी और मैं तेरा बन जाऊं.

हैप्पी होली जान!

लाल, गुलाबी, नीला, पीला…
सब रंग फीके हैं, तेरे इश्क का रंग ही सबसे चटक है.

हैप्पी होली!

रंगों का त्यौहार तो बस एक बहाना है,
असली रंग तो तेरे साथ मुस्कुराना है.

हैप्पी होली!

मंजिल मिले न मिले,
सफर का मजा लेंगे,
इस होली हम अपनों को रंगों से सजा देंगे.
हैप्पी होली!

गुलाल का रंग,
गुजिया की मिठास,
आप रहें हमेशा हमारे पास.
हैप्पी होली!

गिले-शिकवे भूलकर आओ फिर से एक हो जाएं,
रंगों के इस पर्व पर घर को स्वर्ग बनाएं.
हैप्पी होली लव!

मुझे किसी और रंग की अब कोई दरकार नहीं,
तेरी प्रीत के रंग से गहरा कोई खुमार नहीं.
हैप्पी होली लव!

इस बार होली पर मुझे सिर्फ तेरा साथ चाहिए,
रंगों से ज्यादा मुझे तेरे हाथों में अपना हाथ चाहिए.
हैप्पी होली लव!

यह भी पढ़ें –  Happy Holi 2026 Wishes LIVE: 100+ होली शुभकामनाएं, मैसेज, Images, व्हाट्सऐप स्टेटस, Quotes शेयर करें दोस्तों और रिश्तेदारों से

First published on: Mar 04, 2026 11:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.