Aloe Vera के साथ मिला दें ये 3 चीज, मिनटों में घर पर ही तैयार हो जाएगा Hair conditioner!

Hair Conditioner Home Remedy:बालों की देखभाल करने के लिए उन्हें समय पर  शैंपू से वॉश करना साथ में कंडीशनर लगाना जरूरी होता है। बाजार वाले कंडीशनर से बाल टूटने की समस्या कई लड़कियों को होती है। क्यों न घर पर इन चीजों से ही कंडिशनर बना लिया जाए? सीखिए तरीका।

hair conditioner

hair conditioner

Hair Conditioner Home Remedy: लड़का हो या लड़की, स्किन केयर और हेयर केयर सभी को करना होता है। बालों की केयर में ऑयलिंग, शैंपू और कंडीशनिंग शामिल है। कंडीशनर का काम होता है बालों के टेक्सचर को स्मूथ बनाना। वैसे तो हर कोई शैंपू के बाद बालों में कंडिशनर लगाता है, मगर एक शिकायत लोगों में काफी समय से है कि कंडीशनर से हेयरफॉल होता है। तो क्यों न बाजार से कंडीशनर खरीदना ही बंद कर दें? जी हां, अब आप घर पर ही इस घरेलू नुस्खे से बना सकते हैं इजी होममेड और किफायती हेयर कंडिशनर। कैसे, तो चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कंडीशनर बनाने के लिए सामग्रियां

4-5 भिंडी
1 एलोवेरा की पत्ती
1 बड़े चम्मच अलसी के बीज
1 बड़े चम्मच कच्चे चावल
2 कप पानी

विज्ञापन

इसे बनाने की विधि

सबसे पहले भिंडी और एलोवेरा को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद गैस ऑन करके एक पैन को गर्म होने रख दें। यह बर्तन गहराई वाला होना चाहिए, जैसे पतीला या सॉसपैन। अब इसमें भिंडी और एलोवेरा को डालकर चलाएं। इसके बाद चावल और अलसी के बीज डालकर पानी डाल दें। अब इसे अच्छे से उबालें। आपको इसे तब तक पकाते रहना है जब इसका टेक्सचर चिपचिपा और रंग हल्का भूरा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें। आप खुशबू के लिए इसमें अपनी पसंद के किसी तेल की बूंदें भी डाल सकते हैं। अगर कोई तेल नहीं है, तो गुलाब या खुशबूदार फूल की कुछ पंखड़ियों को भी इसमें डाल सकते हैं। जब यह मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो एक मलमल के कपड़े में इसे डालकर निचोड़ें। इसे अच्छे से निचोड़ें तब तक जब तक सारा गुदा न निकल जाए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)

कैसे करें स्टोर?

आपका होममेड हेयर कंडीशनर तैयार है। आप इसे तुरंत भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  इसे स्टोर करने के लिए एक एयरटाइट टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें, उसमें यह कंडिशनर 7 दिनों तक रखा जा सकता है।

विज्ञापन

होममेड कंडीशनर के फायदे

घर पर तैयार किए गए इस कंडिशनर से आपको हेयरफॉल की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा, यह आपके बालों के साथ स्कैल्प को भी प्रोटेक्ट करेगा। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी, दोमुंहे बालों की समस्या नहीं होगी और बालों की चमक बढ़ेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ