Travel Destination: चाहते हैं परिवार संग यादगार ट्रिप? भारत की ये जगहें हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

ऐसे बहुत से लोग है जिनको घूमने का काफी शौक होता हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है और फैमिली ट्रिप पर जाने का सोच रहें हैं तो आइए जानते हैं कि कौन-सी जगह आपकी फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट हो सकती हैं।

Travel Destination: चाहते हैं परिवार संग यादगार ट्रिप? भारत की ये जगहें हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

Travel Destination: अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और अपने परिवार के साथ यादगार छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो भारत में ऐसे कई सुंदर और शांत जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए ये जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं यहां प्राकृतिक सुंदरता, मनोरंजन और शांति सब कुछ एक साथ मिलता है तो आइए जानते हैं कौन-सी वह जगह है जहां की सैर जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन

कोडाइकनाल

 Image Source Freepik

विज्ञापन

दक्षिण भारत की पहाड़ियों में बसा कोडाइकनाल एक शांत और ठंडी जगह है। यहां की झीलें, हरियाली और झरने बच्चों और बड़ों सभी को काफी पसंद आते हैं। परिवार के साथ नेचर वॉक, बोटिंग और पिकनिक का मजा यहां लिया जा सकता है। यह फैमिली ट्रिप के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

अरु वैली

पहाड़ों और हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी अरु वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसी है। यह जगह बेहद शांत और कम भीड़-भाड़ वाली है, जहां आप अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिता सकते हैं।

विज्ञापन

नागीन झील

डल झील के पास स्थित नागीन झील एक शांत और साफ-सुथरी जगह है। यहां शिकारा राइड और हाउसबोट में रुकने का अनुभव बच्चों के लिए बेहद खास होता है।

चोपता

 Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसे बहुत से लोग है जो अपने परिवार के साथ पहाड़ों में घूमना पसंद करते हैं। इसके साथ ही आप शांति और हरियाली ढूंढ रहे हैं तो चोपता जरूर जाएं। यह जगह मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया के नाम से जानी जाती है।

तवांग

पूर्वोत्तर भारत का यह छोटा सा शहर प्राकृतिक सुंदरता और बौद्ध संस्कृति से भरपूर है। यहां के मठ, झीलें और पहाड़ी नज़ारे परिवार के साथ घूमने के लिए आदर्श हैं। तवांग की शांत वादियां बच्चों और बुजुर्गों दोनों को खूब पसंद आएंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ