Long Distance Raksha Bandhan: इन तरीकों से रक्षाबंधन पर दूर रहकर भी बढ़ेगा भाई-बहन का प्यार

इस बार राखी का त्यौहार 9 अगस्त 2025 यानि आज मनाया जाएगा। यद दिन सभी के भाई-बहन के लिए खास होता है। लेकिन कुछ लोग अपने भाई-बहन से हैं दूर-दूर रहते हैं और रक्षाबंधन एक साथ नहीं मना पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप आज के दिन को दूर होकर भी राखी के त्योहार को अपने भाई-बहन परिवार के साथ मना सकते हैं इसके साथ ही पास होने का एहसास दिला सकते हैं।

Long Distance Raksha Bandhan: इन तरीकों से रक्षाबंधन पर दूर रहकर भी बढ़ेगा भाई-बहन का प्यार

Long Distance Raksha Bandhan: रक्षाबंधन भारत का एक पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो नौकरी या पढ़ाई के कारण अपने घर वालों से दूर रहते हैं और एक साथ त्योहार नहीं मना पाते, जिससे उन्हें काफी दुख होता है। अगर आप भी रक्षाबंधन अपने परिवार से दूर रहकर मनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप इस त्योहार को खास बना सकते हैं।

विज्ञापन

वीडियो कॉल करें

आजकल सभी लोग दूर रहकर भी वीडियो कॉल की मदद से अपने परिवार के करीब महसूस करते हैं। अगर आप भी अपनी बहन या भाई के साथ राखी नहीं मना पा रहे हैं तो राखी वाले दिन तैयार होकर वीडियो कॉल करें। इसी डिजिटल तरीके से आप वीडियो कॉल पर राखी का त्योहार मना सकते हैं।

विज्ञापन

गिफ्ट्स भेजें

अगर आप अपने भाई या बहन से दूर हैं और उन्हें कोई तोहफा देना चाहते हैं तो आप अभी से ही ऑनलाइन गिफ्ट भेज सकते हैं, ताकि रक्षाबंधन तक वह उनके पास पहुंच जाए। यह उन्हें आपके प्यार का एहसास कराएगा।

राखी सेट भेजें

Image Source Freepik

विज्ञापन

आप अपने भाई के लिए राखी सेट भेज सकते हैं। आजकल बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई राखी किट उपलब्ध हैं, जिनमें राखी, रोली, चावल, दीया आदि चीजें शामिल होती हैं। इससे वह राखी वाले दिन आपकी भेजी हुई राखी अपनी कलाई पर सजा सकेगा।

वीडियो रिकॉर्ड करें

ऐसे कई लोग हैं जो दूर रहकर भी अपने भाई-बहन को राखी वाले दिन कुछ स्पेशल फील कराना चाहते हैं। आप राखी से एक दिन पहले ही एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड करें, जिसमें आप उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दें और कुछ प्यार भरे शब्द कहें। इससे आपके भाई-बहन को बेहद खास महसूस होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ