---विज्ञापन---

Hair Care Tips: बालों में नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये 3 नेचुरल तरीके, बालों का झड़ना भी होगा कम

Hair Care Tips: अगर आपके भी बाल बदलते मौसम के साथ ड्राई होते जा रहे हैं, तो इस समस्या को घर पर ही नेचुरल तरीके से ठीक कर सकते हैं। इससे आपके बाल लंबे समय तक हेल्दी बने रहेंगे और दोमुंहे बालों की समस्या भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं इसके लिए आप किन-किन तरीकों अपना सकते हैं?

---विज्ञापन---

Hair Care Tips: ड्राई बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। ये समस्या तब बढ़ती है जब मौसम में बदलाव हो रहा हो। इस दौरान बालों की चमक कम हो जाती और वह ड्राइ होने लगते हैं। कई बार ऐसा होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं  जैसे कि इसमें अपर्याप्त हाइड्रेशन और ज्यादा स्टाइलिंग शामिल है। कई बार ड्राई होने के कारण बाल दोमुंहे होने लगते हैं और साथ ही इनका झड़ना भी बढ़ जा है। अगर आप भी रूखे और बेजान बालों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए घर पर ही नेचुरल तरीकों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

एवोकैडो, शहद और एग योक

एवोकाडो हेयर मास्क रूखे बालों को भरपूर पोषण और नमी देने में मदद करता है। इसके लिए आप पके एवोकाडो को मैश करके उसमें शहद और एग योक को मिलाएं। इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं, खास तौर से सिरों पर और इसे कम से कम आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद इस मास्क को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें। इससे आपके बाल मुलायम, रेशमी और हेल्दी बने रहेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या आप भी एंटीबायोटिक्स लेते समय पीते हैं शराब? डॉक्टर ने बताए साइड इफेक्ट्स

---विज्ञापन---

नारियल तेल और शहद

नारियल तेल और शहद का हेयर मास्क सूखे बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आप नारियल के तेल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं और हल्के गीले बालों पर लगाएं। इसे लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। हाइड्रेट और हेल्दी दिखने वाले बालों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं।

अंडा और दही

अंडे और दही का हेयर मास्क बालों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर रखने में मदद करता है। अंडे बालों को मजबूत और रिकवर करने के लिए प्रोटीन प्रदान करता है। वहीं दही का लैक्टिक एसिड और प्रोटीन नमी बनाए रखने में मदद करता है। पेस्ट तैयार करने के लिए फेंटा हुआ अंडा और दही मिलाएं और अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद इसे 1 घंटे के लिए सुखने छोड़ दें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही सिर में दर्द का असली कारण क्या? पढ़ें ये रिपोर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2025 04:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola