हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hair Care Tips: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 3 नेचुरल उपाय! बालों का झड़ना भी होगा कम  

Hair Care Tips: डैंड्रफ के कारण बालों से जुड़ी कई अन्य समस्या भी बढ़ जाती है। इसे कम करने के लिए आप केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह नेचुरल उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों को अपने हेयर केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं?  

विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips: डैंड्रफ की समस्या लगभग सभी को रहती है, जिसके लिए आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट कुछ समय के लिए डैंड्रफ कम कर देता है, लेकिन बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही कुछ नेचुरल उपायों को अपना सकते हैं। डैंड्रफ अक्सर स्कैल्प को नुकसान पहुंचाता है इसके कारण कई बार जलन, रेडनेस और खुजली हो सकती है। वहीं, कई बार बाल भी झड़ने लगते हैं। डैंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि तनाव, हार्मोनल बदलाव और फंगल इंफेक्सन। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन नेचुरल उपायों को अपना सकते हैं?

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल डैंड्रफ के लिए एक बेहतरीन उपायों में से एक है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये नेचुरल ऑयल डैंड्रफ को कंट्रोल करने, सूजन को कम करने और खुजली से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। ये तेल आपको जल्द से जल्द छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे आप सीधे तौर पर आपने बालों में लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद

विज्ञापन

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल डैंड्रफ को कम करने के लिए एक नेचुरल उपाय हैं। इसके एंटीफंगल कंपाउंड यीस्ट को बढ़ने से रोकता है। साथ ही परतदार स्किन और खुजली को कम करती है। एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाने से रूसी दूर हो सकती है, जलन कम हो सकता है और स्कैल्प हेल्दी रहता है और बालों का झड़ना भी कम होता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और फंगल ग्रोथ को कम करके रूसी को कम कर सकता है। इसकी परतदार त्वचा और खुजली को कम करके डेड स्किन कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इसे पानी के साथ मिलाकर अपने बालों में लगाएं और 15 से 20 मिनट रखने के बाद धो लें। इससे आपके स्कैल्प हेल्दी होंगे और डैंड्रफ और बालों का झड़ना कम होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola