Hair Care: आजकल हर कोई बालों की देखभाल करता है, लेकिन बहुत से लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने बालों का ख्याल नहीं रख पाते। इसका असर उनके बालों पर पड़ता है और बाल अच्छे नहीं हो पाते। झड़ते और पतले बाल आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आप भी कई उपाय आज़मा चुके हैं लेकिन कोई बदलाव नहीं दिख रहा, तो अब जानिए एक ऐसा हेयर ऑयल जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और बालों को मजबूत, घना और लंबा बना सकते हैं।
इस तरह बनाएं तेल
इस तेल को बनाने के लिए आपको कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी
सबसे पहले एक अच्छी क्वालिटी का नारियल तेल लें। इसे हल्का गर्म करें (ध्यान रखें कि तेल को डायरेक्ट तेज आंच पर न पकाएं)। अब इसमें एक कटोरी रोजमेरी, कुछ लौंग और मेथी दाने डालें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगभग आधे घंटे तक पकाएं। पकने के बाद इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। आप चाहें तो इसे एक रात ढककर भी छोड़ सकते हैं। अंत में, इसमें विटामिन E कैप्सूल मिलाएं।
तेल लगाने का तरीका
सबसे पहले बालों को अच्छे से कंघी कर लें। फिर यह तेल स्कैल्प और बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। इसे 2-3 घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इस तेल को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको बालों में फर्क दिखेगा बाल होंगे लंबे, घने और खूबसूरत।
ये भी पढ़ें- Hair Care: लड़कियों ही नहीं, लड़कों के लिए भी बेस्ट हैं ये हेयर केयर हैक्स- ट्राय करके देखें
नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल बालों की जड़ों को पोषण देता है। इसके साथ ही ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से राहत दिलाता है और बालों को टूटने से रोकता है और उन्हें सॉफ्ट बनाता है। नारियल तेल से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है।
रोजमेरी के फायदे
रोजमेरी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और बालों का झड़ना कम करता है। इसके साथ ही स्कैल्प को साफ करता है और संक्रमण से बचाता है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। रोजमेरी खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें हेयर फॉल या एलोपेसिया की शिकायत है।
मेथी दाना के फायदे
बालों को मजबूत बनाता है और गिरने से रोकता है और डैंड्रफ को कम करता है। इसके साथ ही स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और बालों में नेचुरल चमक लाता है।
लौंग के फायदे
स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है। बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचाता है। बालों की जड़ें मजबूत बनाता है।
विटामिन E कैप्सूल के फायदे
विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। बालों की ड्राइनेस कम करता है और उन्हें शाइनी बनाता है। डैमेज बालों को रिपेयर करता है। समय से पहले सफेद होने से बचाता है।
ये भी पढ़ें- Hair Care: बरसात में बाल झड़ना अब होगा बंद अपनाएं ये आसान टिप्स
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines