Goa Tour Package: गोवा भारत की हैपनिंग और खूबसूरत जगह है, जहां हर कोई जाना चाहता है। अगर आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपना सामान पैक कर लें क्योंकि आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यह सच है कि गोवा घूमने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं लेकिन आईआरसीटीसी आपको कम पैसों में गोवा की सैर करा सकता है। जी हां, हाल ही में IRCTC ने गोवा टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसके तहत हर शुक्रवार को मुंबई से गोवा के लिए एक ट्रेन रवाना होगी। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी डिटेल्स के बारे में।
पैकेज नाम- GLORIOUS GOA EX MUMBAI
पैकेज अवधि- 5 दिन और 4 रातें
ट्रैवल मोड- ट्रेन
डेस्टिनेशन – गोवा
ये सुविधा मिलेगी
- आने-जाने के लिए एसी ट्रेन की सुविधा।
- ठहरने के लिए होटल सुविधा।
- खाने की सुविधा।
- ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध।
यात्रा के लिए लगेगा इतना चार्ज
- अगर आप इस ट्रिप पर अकेले सफर करते हैं तो आपको 27,175 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
- वहीं दो लोगों को प्रति व्यक्ति 18,375 रुपये चुकाने होंगे।
- तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 17,375 रुपये चुकाने होंगे।
- बच्चों के लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा। बेड (5-11 साल) के साथ आपको 14,775 रुपये और बिना बेड के 14,375 रुपये चुकाने होंगे।
ये भी पढ़ें- IRCTC लाया है शानदार पैकेज, अयोध्या से अंगकोरवाट तक का टूर, जानिए किराया और अन्य डिटेल्स
IRCTC ने ट्वीट कर दी जानकारी
IRCTC ने इस टूर पैकेज की जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप गोवा के खूबसूरत नजारे देखना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग
इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, जोनल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग करवाई जा सकती है। पैकेज से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
27 mins agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
15 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines