IRCTC लाया है शानदार पैकेज, अयोध्या से अंगकोरवाट तक का टूर, जानिए किराया और अन्य डिटेल्स
Edited By Mahak Singh

IRCTC Tour Package
Edited By Mahak Singh

IRCTC Tour Package
IRCTC Tour Package: अगर आप अंगकोर वाट, वियतनाम और कंबोडिया की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के तहत यात्रा कर सकते हैं। पहली बार आईआरसीटीसी लखनऊ की ओर से संचालित अयोध्या से अंगकोर वाट, वियतनाम और कंबोडिया तक हवाई यात्रा पैकेज लॉन्च किया गया है। यह टूर पैकेज 21-11-23 से 29-11-23 तक यानी 9 दिनों के लिए संचालित किया जाएगा। इस टूर के जरिए आपको दक्षिण पूर्व एशिया के तीन प्रमुख शहरों कंबोडिया और वियतनाम ले जाया जाएगा। यह टूर दक्षिण पूर्व एशिया के साथ प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक जुड़ाव को देखने का अवसर प्रदान करेगा।
इस हवाई यात्रा पैकेज में आने-जाने की हवाई यात्रा, चार सितारा होटल में आवास की व्यवस्था और नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने के लिए भारतीय भोजन की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इस टूर में यात्रियों के लिए लखनऊ से सीधे वियतनाम और वापस आने की व्यवस्था की गई है।
इस किराये में हवाई किराया, परिवहन, 4 सितारा आवास, लक्जरी बस, भोजन, वीजा, बीमा, पेशेवर टूर गाइड का भी किराया शामिल है।
इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से ऑनलाइन भी बुकिंग की जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए आप नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-
लखनऊ- 8287930922/8287930902
कानपुर- 8595924298/8287930930
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: