Fruitcake Recipe: क्रिसमस पर बच्चों के लिए आसानी से बनाएं फ्रूटकेक, जानें रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Fruitcake Recipe: क्रिसमस के अवसर पर केक ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आप या घर के बच्चे मफिन (Muffins) या चॉकलेट केक (Chocolate Cake) खाकर बोर हो गए हैं तो एक नई केक रेसिपी अपना सकते हैं। कुछ स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से फ्रूटकेक बनाना सकते हैं। आइए फ्रूटकेक रेसिपी जानते हैं।
बेकिंग की शुरुआत करने से पहले दूध और मक्खन को फ्रिज से बाहर रख दें, जिससे दोनों रूम टेम्परेचर पर आ सके। इसके अलावा अवन को पहले प्रीहीट कर लें। इसके अवन को 150 C (300 F) पर प्रीहीट करना होगा। साथ में केक बनाने के लिए बेकिंग ट्रे को भी तैयार कर लें।
फ्रूटकेक बनाने के लिए पहले सभी सूखी सामग्रीयां जैसे- बेकिंग पाउडर, मैदा, मसाले और बेकिंग सोडा को एक साथ छानकर एक बाउल में डाल दें। साथ ही इसमें पिघला हुआ मक्खन भी मिला दें।
इसमें तेल, दूध, गुड़ और कटे हुए खजूर भी डाल दें। इसके अलावा इसमें वैनिला एक्सट्रेक्ट भी डाल दें। अब नट्स और लेमन जेस्ट डालकर मिक्स कर दें। इसमें अब सूखे मेवे भी पानी के साथ मिला दें।
इसका बैटर बनाने के लिए ज्यादा चलाएं नहीं। अब इसे केक टिन में डालकर अवन में बेक कर लें। बेकिंग के लिए अवन में केक को 1.5 घंटे के लिए रख दें या फिर सुनहरा रंग होने तक बेक करें।
चेक करने के लिए आप टूथ पिक की मदद से देख सकते हैं। अगर टूथपिक साफ बाहर निकल आ जाए तो समझ लीजिए की केक तैयार हो गया है। करीब 2 घंटे के समय में ये तैयार हो जाएगा। केक को खाने से पहले इसे फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें और फिर टिन से बाहर निकालकर सर्व कर सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: