Travel Destination: उत्तरकाशी की ये रोमांटिक डेस्टिनेशन, लव बर्ड्स के लिए हैं बेस्ट

ऐसे बहुत से लोग हैं जो घूमना पसंद करते हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जो अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेस्टिनेशन्स पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आप भी अपना ट्रिप यादगार बना सकते हैं।

Travel Destination: उत्तरकाशी की ये रोमांटिक डेस्टिनेशन, लव बर्ड्स के लिए हैं बेस्ट

Travel Destination: उत्तराखंड की पवित्र भूमि उत्तरकाशी सिर्फ तीर्थयात्रा के लिए ही नहीं बल्कि प्यार और सुकून के पलों के लिए भी काफी जानी जाती है। हिमालय की गोद में बसा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताना चाहते हैं और यादें इकट्ठा करना चाहते हैं तो उत्तरकाशी की ये कुछ जगहें आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां, बहती नदियां और घने जंगल किसी भी जोड़े को एक-दूसरे के और करीब ले आते हैं। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।

विज्ञापन

गंगोत्री धाम

Image Source Freepik

विज्ञापन

गंगा नदी के उद्गम स्थल पर स्थित गंगोत्री मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि आत्मिक शांति और एक पवित्र अनुभव का प्रतीक है। कपल्स यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ एक आध्यात्मिक जुड़ाव भी महसूस कर सकते हैं। हिमालय की गोद में बसा यह स्थान प्रेम और सुकून की तलाश में आए जोड़ों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। अगर आप चाहें तो यहां आ सकते हैं।

NIM (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान)

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसे बहुत से कपल्स हैं जिन्हें एडवेंचर का काफी शौक होता है। अगर आप और आपके साथी रोमांच के शौकीन हैं तो NIM एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में से एक है। यहां कपल्स ट्रेकिंग, क्लाइंबिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी में हिस्सा लेकर एक साथ यादगार पल बिता सकते हैं।

मनेरी डैम

Image Source Freepik

विज्ञापन

भागीरथी नदी पर बना यह डैम बेहद शांत, सुंदर और रोमांटिक जगह है। यहां का शांत जल, हरियाली और ठंडी हवा कपल्स को एक खास एहसास देती है। यहां आकर आप साथ में वॉक कर सकते हैं पिकनिक का मजा ले सकते हैं और कुछ देर अच्छा समय बिता सकते हैं।

दयारा बुग्याल

Image Source Freepik

विज्ञापन

दयारा बुग्याल उत्तरकाशी की सबसे सुंदर हिल मीडोज (घास के मैदानों) में से एक है। सर्दियों में बर्फ से ढकी और गर्मियों में फूलों से सजी ये वादियां कपल्स को एक परियों की दुनिया जैसा अनुभव देते हैं। अगर आप और आपके पार्टनर को ट्रेकिंग का शौक है तो यह जगह एकदम परफेक्ट है।

उत्तरकाशी शहर

Image Source Freepik

विज्ञापन

उत्तरकाशी टाउन खुद में एक प्यारी-सी जगह है जहां मंदिर, छोटे बाजार, पहाड़ी रास्ते और भागीरथी नदी के किनारे बहुत कुछ देखने और महसूस करने को मिलता है। यहां की स्थानीय संस्कृति और शांत वातावरण कपल्स को एक सादगी भरा, लेकिन दिल को छू लेने वाला अनुभव देता है। अगर आप चाहें, तो यहां आने का सोच सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ