Raksha Bandhan Gifts: कन्फ्यूज हैं कि बहन को राखी पर क्या दें? ये 8 ऑप्शंस हर बहन को आएंगे पसंद

एक तरफ रक्षाबंधन आते ही सभी बहनों की खुशी सातवें आसमान पर होती है तो दूसरी तरफ सारे भाइयों की यह टेंशन होती है कि शादीशुदा बहन को क्या गिफ्ट दें जो उसके काम आए औरजिसे देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाए। अगर आपकी बहन की शादी हो चुकी है और समझ नहीं आ रहा कि क्या दें। तो आइए जानते हैं कुछ ऑप्शन के बारे में।

Raksha Bandhan Gifts: कन्फ्यूज हैं कि बहन को राखी पर क्या दें? ये 8 ऑप्शंस हर बहन को आएंगे पसंद

Raksha Bandhan Gifts: रक्षाबंधन सिर्फ एक धागे का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक होता है। जब बहन शादीशुदा होती है तो उसका लाइफस्टाइल थोड़ा बदल जाता है और ऐसे में उसके लिए गिफ्ट चुनना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि गिफ्ट खास भी हो काम का भी हो और उसे पसंद भी आए, लेकिन आप कन्फ्यूज हैं कि शादीशुदा बहन को क्या दें तो परेशान न हों। हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ट्रेंडिंग और यूजफुल गिफ्ट ऑप्शन, जिन्हें आप अपनी बहन को दे सकते हैं। ये गिफ्ट्स आपकी बहन के लिए काफी उपयोगी भी होंगे।

माइक्रोवेव

Image Source Freepik

अगर आपकी बहन को किचन में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद है और उसे कुकिंग का शौक है तो माइक्रोवेव एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। इससे खाना जल्दी, हेल्दी और आसानी से बन जाता है। साथ ही आपकी बहन इसमें खाना भी गर्म कर सकती है। यह कामकाजी और हाउसवाइफ दोनों के लिए एकदम परफेक्ट है।

एयर फ्रायर

Image Source Freepik

आजकल हर कोई हेल्दी खाना चाहता है। अगर आपकी बहन भी हेल्दी खाने की शौकीन है तो आप उसे एयर फ्रायर गिफ्ट कर सकते हैं। इससे वह बिना तेल के स्वादिष्ट खाना बना सकती है।

सिल्वर पायल

Image Source Freepik

पायल हर महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। अगर आपकी बहन को पायल पहनने का शौक है तो आप उसे एक ट्रेंडिंग चांदी की पायल गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक भावनात्मक और पारंपरिक तोहफा होगा, जो उसे हमेशा आपके प्यार की याद दिलाएगा।

मेकअप ट्रॉली

Image Source Freepik

अगर आपकी बहन को मेकअप पसंद है तो एक अच्छा मेकअप ट्रॉली बॉक्स गिफ्ट करें। इससे वह अपने सारे मेकअप प्रोडक्ट्स को व्यवस्थित और ट्रैवल-फ्रेंडली तरीके से रख सकेगी। इस गिफ्ट को देखकर वह ज़रूर खुश हो जाएगी।

ट्रेंडी कपड़े

Image Source Freepik

आप चाहें तो अपनी बहन की पसंद के अनुसार कोई सुंदर साड़ी, कुर्ती सेट या वेस्टर्न वियर गिफ्ट कर सकते हैं। नए कपड़े पहनकर त्योहार उसके लिए और भी खास बन जाएगा।

वॉशिंग मशीन

Image Source Freepik

अगर आपकी बहन के घर में वाशिंग मशीन नहीं है या पुरानी हो गई है तो यह एक बहुत ही प्रैक्टिकल और अच्छा गिफ्ट हो सकता है। इससे उसका काम आसान हो जाएगा और समय भी बचेगा।

ट्रिप टिकट

Image Source Freepik

कभी-कभी सबसे अच्छा गिफ्ट होता है एक छोटा ब्रेक। अगर आप अपनी बहन और जीजा जी के लिए किसी हिल स्टेशन या पसंदीदा जगह का ट्रिप टिकट बुक कर सकते हैं तो यह उन्हें कुछ क्वालिटी टाइम देगा और आपसे जुड़े खूबसूरत पल भी।

गोल्ड नथ

Image Source Freepik

एक सिंपल सी गोल्ड नथ एक खास गहना है जो हर महिला के लुक को पूरा करता है। यह न सिर्फ सुंदर होती है, बल्कि एक अच्छी इनवेस्टमेंट भी मानी जाती है। इसे पहनकर आपकी बहन  रक्षाबंधन के दिन और भी खास महसूस करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ