Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर अपनाएं ये नए मांगटिक्का ट्रेंड्स, पाएं रॉयल और एलिगेंट लुक

हरियाली तीज इस बार 27 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन के लिए बहुत-सी महिलाओं ने शॉपिंग करनी शुरू कर दी है। हर महिला को तीज का काफी इंतजार रहता है। त्योहार से ज्यादा तो मैचिंग करके सजना-संवरना एक अलग ही शौक होता है। अगर आप इस बार कुछ अलग और शानदार दिखना चाहती हैं तो आइए जानते हैं हरियाली तीज के लिए कुछ ट्रेंडिंग मांगटीका डिजाइनों के बारे में, जिन्हें आप अपना सकती हैं।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर अपनाएं ये नए मांगटिक्का ट्रेंड्स, पाएं रॉयल और एलिगेंट लुक

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का त्योहार नजदीक है और ऐसे में हर महिला चाहती है कि वह इस खास दिन पर सबसे खूबसूरत और खास दिखे। पारंपरिक कपड़े हों लेकिन मांगटीका जैसे गहने न हों तो लुक अधूरा लगता है। सही और शानदार चुनाव आपके लुक में चार चांद लगा देता है। मांगटीका न सिर्फ आपके माथे को सजाता है, बल्कि पूरे चेहरे को एक रॉयल और ग्रेसफुल टच भी देता है। आजकल बाजार में कई तरह के ट्रेंडिंग मांगटीका डिजाइन्स मौजूद हैं जो ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ एकदम परफेक्ट लगते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ट्रेंडिंग मांगटीका डिजाइनों के बारे में जिन्हें आप अपने तीज लुक में शामिल कर सकती हैं।

विज्ञापन

कुंदन मांग टीका

Image Source Pintrest

विज्ञापन

कुंदन डिजाइन आजकल हर ज्वेलरी में काफी ट्रेंड में है। यह हमेशा से ही राजसी और क्लासिक माना जाता है। इसकी बारीक कारीगरी और चमकदार लुक तीज जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप चाहें तो कुंदन वाले मांगटीका डिजाइन अपना सकती हैं।

पोल्की मांगटीका

Hariyali Teej 2025

विज्ञापन

पोल्की डिजाइन का मांग टीका आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसकी अनकट हीरे जैसी झिलमिलाहट चेहरे को रॉयल फील देती है। अगर आप कुछ भारी और रिच लुक चाहती हैं तो पोल्की टिक्का आपकी पहली पसंद हो सकता है। यह आपके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मस्त लगेगा।

मोती वाला मांग टीका

Hariyali Teej 2025

विज्ञापन

मोतियों से सजा मांग टीका सिंपल फिर भी एलीगेंट लुक देता है। सफेद या ऑफ-व्हाइट मोतियों वाला डिजाइन हर ड्रेस के साथ मैच हो जाता है। यह डिजाइन खासकर उन महिलाओं के लिए है जो ग्रेसफुल और सौम्य लुक चाहती हैं। मोती वाली ज्वेलरी को हमेशा सुंदर और एलिगेंट माना जाता है।

झूमर स्टाइल मांग टीका

Hariyali Teej 2025

विज्ञापन

अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं और दुल्हन जैसा ग्लैमर भी चाहती हैं तो झूमर स्टाइल मांगटीका जरूर आजमाएं। यह साइड से झूलते हुए डिजाइन में होता है और आपके चेहरे को एक डिफाइंड लुक देता है।

मिनिमल मांगटीका

Hariyali Teej 2025

विज्ञापन

जो महिलाएं लाइटवेट और कम गहनों को पसंद करती हैं उनके लिए मिनिमल डिजाइन वाला मांग टीका एक परफेक्ट चॉइस है। यह छोटा और सिंपल डिजाइन होता है जो बहुत प्यारा लगता है। यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ