News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Natural Whitening Skin: आजकल लोग सुंदर और गोरी त्वचा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं, जो बिना केमिकल के नेचुरल तरीकों से अपनी त्वचा को गोरा और चमकदार बनाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आपके लिए पपीते के पत्तों का मास्क एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को निखारने, दाग-धब्बों को हटाने और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। अगर इस मास्क का रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो कुछ ही दिनों में त्वचा में नेचुरल ग्लो और गोरी रंगत साफ नजर आने लगती है। तो आइए जानते हैं पपीते के पत्तों के मास्क के फायदों के बारे में।
पपीते के पत्तों में मौजूद एंजाइम जैसे पपेन और काइमोपपेन त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं और डेड स्किन हटाते हैं। ये पत्ते त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने, एक्ने को कम करने और स्किन टोन को निखारने में मदद करते हैं। अगर आप इसका रोजाना इस्तेमाल करें तो त्वचा साफ़, मुलायम और नेचुरली गोरी दिखने लगती है।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
पपीते के पत्तों से बना मास्क आप एक बार में बनाकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसे फ्रिज में रखें, जिससे यह 7 दिन तक खराब नहीं होगा। इस मास्क को बस उतनी ही मात्रा में निकालें, जितनी जरूरत हो, ताकि बाकी का मास्क ताजा बना रहे।

सबसे पहले 1 पपीते का पत्ता लें। पत्ते को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें और अच्छे से पत्तों का पेस्ट बना लें।
इस मास्क को और भी ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इनमें ये नेचुरल चीजें जरूर मिलाएं-
अगर आप मास्क के कुछ ज्यादा अच्छे असर चाहते हैं तो आप इस मास्क को अपनी त्वचा पर कम से कम 30 मिनट तक लगाएं और 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें ताकि यह अच्छे से त्वचा में समा जाए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फिर तौलिए से हल्के हाथों से पोंछें और मॉइस्चराइज करें। इसके साथ ही इस मास्क का उपयोग हर स्किन टाइप के लोग कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Fake Wedding Party: क्या है फेक वेडिंग, जेन Z के बीच आया नया ट्रेंड, कैसे सेलिब्रेट कर रहा यूथ?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।