Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Fashion Tips: अलमारी में कपड़े भरे पड़े हैं फिर भी कुछ पहनने लायक नहीं? फॉलो करें 60-30-10 रूल, शादी-पार्टी में दिखेंगी सबसे अलग

Fashion Tips: अगर आप भी अपने लिए कपड़ों का चयन करते समय कंफ्यूज रहते हैं, तो इसके लिए 60-30-10 रूल को फॉलो कर सकते हैं। दरअसल, स्टाइलिश दिखना सिर्फ महंगे कपड़े पहनने का नाम नहीं है, बल्कि कलर कॉम्बिनेशन और बैलेंस सही होना भी सबसे जरूरी होता है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 26, 2025 16:04
Fashion Tips
फैशन में क्या है 60-30-10 नियम? फोटो सोर्स Freepik

Fashion Tips: अक्सर ऐसा होता है कि जब भी किसी शादी या पार्टी में जाना हो तो कपड़े क्या पहने, क्या कलर कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा एन ऑल को लेकर कंफ्यूजन होती है। अलमारी कपड़ों से भरी होती है, लेकिन जब किसी शादी, पार्टी या फंक्शन में जाना हो तो लगता है कुछ पहनने को है ही नहीं। दरअसल, स्टाइलिश दिखना सिर्फ महंगे कपड़े पहनने का नाम नहीं है, बल्कि कलर कॉम्बिनेशन और बैलेंस सही होना भी सबसे जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी स्टाइलिश और स्मार्ट लुक पाना चाहते हैं तो फैशन इंडस्ट्री के मशहूर 60-30-10 रूल को फॉलो करना शुरू कर दें।

क्या है 60-30-10 नियम?

फैशन की दुनिया में 60-30-10 एक ऐसा नियम है, जिसे फॉलो करते हुए आपके कपड़ों के डिजाइनों और रंगों के चयन में मदद मिल सकती है। आसान भाषा में कहें तो यह नियम, प्रमुख रंग में डिजाइन का 60 प्रतिशत हिस्सा लेना है, दूसरा रंग 30 प्रतिशत हिस्सा लेना, जबकि एक्सेंट रंग आपके डिजाइन का 10 प्रतिशत हिस्सा लेना है।

---विज्ञापन---

ये नियम क्यों जरूरी?

अगर आप इस नियम को फॉलो करते हैं तो आपका ड्रेसिंग सेंस बेहतर हो सकता है। आपके पास कपड़ों के रंग की परख होगा। वहीं, अगर आप अपने लिए सही कपड़े को चुनते हैं तो इससे आप परफेक्ट लुक पा सकते हैं और इससे आपके लिए कपड़े का चयन करना आसान हो जाता है। ये आपकी पसंद को लिमीटेड बनाता है। साथ ही ये अपके मेकअप लुक को भी परफेक्ट बनाता है। ऐसे में ये नियम आपके लिए एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।

और कहां इस्तेमाल होते हैं ये नियम? 

60-30-10 नियम का इस्तेमाल सिर्फ फैशन की दुनिया में नहीं किया जाता है, बल्कि घर को सजाने के लिए भी होता है। रंगों के ऑप्शन को आसान बनाता है। आप घर को सजाने के लिए भी 60 प्रतिशत प्रमुख या प्राथमिक रंग, 30 प्रतिशत द्वितीयक रंग और 10 प्रतिशत एक्सेंट शेड या रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 04:04 PM

संबंधित खबरें