Ear Piercing Infection Home Remedies: लड़कियों के नाक-कान छिदवाने का रिवाज सालों पुराना है। आजकल यह नए यंगस्टर में फैशन का हिस्सा है, लेकिन छिदवाने के बाद ठीक से ध्यान नहीं देते हैं, तो नाक या कान में संक्रमण हो सकता है, जिससे दर्द के साथ-साथ खुजली होती है।
इसके अलावा, अगर गलत मेटल के गहने पहन लेते हैं, तो भी इंफेक्शन होता है और संक्रमण बढ़ने पर सूजन, लाली, ब्लीडिंग और स्किन की पपड़ी बनने लगती है। अगर ऐसी समस्या आपको भी हो रही है, तो कुछ घरेलू उपाय जरूरी ट्राई करें..
नाक-कान छिदवाने के बाद संक्रमण होने के कारण
- बैक्टीरिया की वजह से होता है।
- कान या नाक में छेद करने वाले उपकरण के कारण।
- साफ-सफाई का ध्यान न रखना।
- छिदे हुए कान या नाक कोबार-बार टच न करें।
- नोज पिन को बार-बार न घुमाना।
कान छिदवाने के बाद संक्रमण से बचाव के लिए ये पांच घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं-
नारियल का तेल
अगर आपने कान छिदवाएं हैं तो उसमें नारियल का तेल हल्का गर्म करके लगाएं। इससे दर्द में आराम मिलेगा और त्वचा भी नहीं पकेगी। इससे संक्रमण भी दूर होगा। अगर कभी आर्टिफिशियल चीजें वियर करते हैं, तो तेल लगाकर इंफेक्शन ठीक कर सकते हैं।
नीम की डंडी
नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे इंफेक्शन दूर रहता है। अगर किसी ने पियर्सिंग कराई है, तो उसमें नीम की सूखी पतली डंडी डालें। इससे छेद बंद नहीं होगा।
हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण नाकऔर कान की इस परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण हैं, जो घाव को जल्द से जल्द भरने में भी असरदार हैं। इसका यूज करने के लिए 1 चुटकी हल्दी में नारियल तेल को मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से कान को वॉश कर लें।
सरसों का तेल
सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं, जिससे कान या नाक के छेद में आई सूजन दूर होती है। इसके लिए आप हल्का गर्म करके सरसों का तेल लगाएं और लगातार करने पर 3-4 दिन में आराम मिल जाएगा।
वार्म कंप्रेस करना
वार्म कंप्रेस के लिए कॉटन के कपड़े को गर्म पानी में भिगोए और इससे नाक और कान की सिकाई करें। ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा। वार्म कंप्रेस करने के बाद कान को ड्राई कर लें।
ये भी पढ़ें- न रगड़ना, न घंटों की मेहनत सिर्फ 5 रुपये में मिलने वाले नींबू से हटाएं टाइल्स के दाग
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 hr agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
9 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
22 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines