Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

क्या रोज अनानास खाने से बढ़ सकती है प्रजनन क्षमता? जानिए क्या है सच्चाई

Does Pineapple Increase Fertility rate: प्रजनन क्षमता बढ़ाने को लेकर अक्सर लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं और कई तरह के ऐसे टिप्स अपनाने लगते हैं, जिसका प्रजनन से कोई ताल्लुक नहीं होता है. ऐसे में कई बार लोगों का सवाल रहता है कि क्या रोज अनानास खाने से सच में प्रजनन क्षमता बढ़ती है? आइए जानते हैं यह दावा सच्चा है या झूठा?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 15, 2026 12:23
Pineapple Fertility Benefits
क्या अनानास खाने से प्रजनन बेहतर होता है?

Pineapple Fertility Rate and Testosterone Level Reality: प्रजनन में किसी तरह की समस्या न सिर्फ इंसान को तनाव का शिकार बना देती है बल्कि उसे तरह की केमिकल से बनी दवाइयों का सेवन करने में मजबूर कर देती है. कई बार इन दवाइयों का नतीजा यह होता है कि व्यक्ति तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है. ऐसे में बचता है सिर्फ नेचुरल उपाय. आपने अक्सर सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि रोजाना अनानास खाने से प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी रेट बढ़ता है और जो लोग फर्टिलिटी रेट की कमी से जूझ रहे हैं, वह तुंरत इसका सेवन करने लगते हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या अनानास प्रजनन क्षमता को क्या सच में बढ़ा सकता है?

यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर है खतरे में, जानिए बचाव के आसान तरीके

---विज्ञापन---

क्या है प्रजनन क्षमता और कैसे हो जाती है यह कम? What is fertility, and how does it decline?

प्रजनन क्षमता (Fertility) का मतलब है शरीर की वह क्षमता जिससे पुरुष और महिला प्राकृतिक रूप से संतान पैदा कर सकते हैं. गलत खानपान, बढ़ता तनाव, हार्मोन असंतुलन, धूम्रपान, शराब का सेवन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के वजह से अक्सर लोगों में इसकी कमी देखने को मिलती है. हालांकि समय पर जांच और स्वस्थ आदतें अपनाकर इसे बेहतर बनाया जा सकता है.

अनानास सेहत के लिए कितना फायदेमंद

---विज्ञापन---

अनानास का सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे बहुत सारे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से लेकर पाचन, दिल सभी के लिए लाभकारी होता है. इसलिए इसे ऑल-राउंडर फल भी कहा जाता है. इतने सारे गुण होने के बाद यह जानना और भी दिलचस्प हो जाता है कि क्या यह फल सच में प्रजनन क्षमता बढ़ा सकता है?

क्या अनानास खाने से बढ़ जाएगा प्रजनन क्षमता? Will eating pineapple boost fertility?

अनानास (Pineapple) में मौजूद विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और ब्रोमेलिन नाम का एंजाइम शरीर की सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद कर सकते हैं, जिससे प्रजनन स्वास्थ्य को अप्रत्यक्ष फायदा मिल सकता है. हालांकि, इसका कोई सीधा वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह निश्चित रूप से गर्भधारण में सुधार करता है, लेकिन यह समग्र प्रजनन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद जरूर होता है. इतना ही नहीं, कई स्टडीज यह भी बताती है कि यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को सीधे नहीं बढ़ाता, लेकिन इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलता है डोसा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 15, 2026 12:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.