Diwali 2023 Beauty Tips: 10 मिनट में चाहिए ग्लोइंग स्किन? फायदेमंद है घरेलू टिप्स!

Diwali 2023 Beauty Tips: दिवाली पर ग्लोइंग स्किन चाहिए? तो आप घर पर ही एक फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर सिर्फ 10 मिनट में ग्लो पा सकते हैं।

Diwali 2023 Beauty Tips, Face Pack For Diwali, Diwali 2023, Beauty Tips,, Diwali , Diwali Skin Care, Essential Skin Care Tips for Glowing Skin on Diwali, Diwali Beauty Tips

Diwali 2023 Beauty Tips: दिवाली से कुछ दिन पहले से ही हम सभी इतने ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि खुद की केयर करने तक का टाइम नहीं मिलता है। साफ-सफाई में घर को चमकाने के साथ सजा भी देते हैं लेकिन जब बात आती है खुद के चेहरे पर ग्लो लाने की तो कहीं न कहीं हम समय की कमी होने के कारण इसे टाल देते हैं। हालांकि, जैसे आप दूसरों का ख्याल रखते हैं वैसे अपना ख्याल रखने में कोई लापरवाही न करें। ब्यूटी पार्लर जाने का समय नहीं है या आप कोई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं तो इन सबका एक समाधान आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन

जी हां, आज हम आपके लिए ब्यूटी टिप्स में घरेलू तरीका लेकर आए हैं जो आपकी स्किन को सिर्फ 10 मिनट में ग्लो दिलवाने में मददगार साबित हो सकता है। घरेलू उपाय को अपनाकर आप कुछ ही देर में अपने चेहरे की त्वचा में फर्क देख सकेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे 10 मिनट में ग्लोइंग स्किन पाई जा सकती है?

विज्ञापन

घर पर बनाएं फेस मास्क

आप घर पर बेसन का फेस मास्क बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं। घरेलू तरीके से चेहरे पर चमक लाने के लिए बेसन के पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। त्वचा की रंगत को बढ़ाने के लिए भी बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। इ

विज्ञापन

इसमें , और  गुण होते हैं. इसका इस्तेमाल त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने का काम करता है. ये कील, मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है. त्वचा के लिए आप कई तरीकों से बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बेसन का फेस पैक कैसे बनाएं?

बेसन का पैक बनाने के लिए खास चीजों की जरूरत नहीं है। बस एक कटोरी लें, उसमें तीन से चार बड़े चम्मच बेसन डालें और फिर उसमें गुलाब जल के साथ थोड़ी सी ताजा दूध की मलाई डाल दें। सभी को अच्छ तरह से मिक्स करें। इस तरह से बेसन का फेस पैक तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

चेहरे पर कैसे लगाएं बेसन का फेस पैक

  1. सबसे पहले अपने फेस को वॉश कर लें।
  2. इसके बाद किसी कपड़े से चेहरा साफ करें।
  3. अब तैयार किया हुआ बेसन का पैक फेस पर लगा लें।
  4. इसे आप हाथ या किसी ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं।
  5. पैक को लगाने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  6. इसे 10 मिनट बाद पानी की मदद से साफ कर लें।

इस फेस पैक को लगाने के बाद आपको खुद अपने चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा और आप देख सकेंगे कि कैसे आपका चेहरा पहले की तुलना में ज्यादा ग्लो कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ