Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

रोजाना एक गिलास अनानास का जूस पीने से क्या होगा? हैरान कर देंगे फायदे

Roz Ek Glass Ananas Juice Ke Fayde: आपने सेब का जूस, संतरे का जूस, तरबूज का जूस और अनार का जूस के फायदों के बारे में बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना एक गिलास अनानास का जूस पीने से स्वास्थ्य में क्या लाभ होते हैं?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 15, 2026 12:55
Pineapple Juice Benefits Daily
अनानास का जूस पीने के फायदे.

Pineapple Juice Health Benefits: अच्छी सेहत के लिए सही लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है. वक्त के साथ लोग धीरे-धीरे अपनी हेल्थ को लेकर सीरियस हो रहे हैं और हर उस चीज से परहेज कर रहे हैं, जो उनकी सेहत को खराब कर रही है. हालांकि, बड़ी संख्या ऐसी है, जो आज भी अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपनाती है, जिसका परिणाम गंभीर बीमारियां और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होता है, जो उन्हें लंबे वक्त तक परेशान करती है. हालांकि, लोगों के बीच हेल्दी रहने के लिए जूस का सेवन भी बहुत होता है, लोग सेब का, संतरे का, आदि के जूस का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, रोजाना एक गिलास अनानास का जूस पीने से क्या होगा? आइए जानते हैं सेहत पर इसके फायदे.

यह भी पढ़ें: सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से क्या सच में बढ़ जाता है कैंसर का खतरा? होश उड़ा देगी एक्सपर्ट की बात

---विज्ञापन---

अनानास का जूस क्यों होता है फायदेमंद | Why is pineapple juice beneficial?

अनानास में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. जितना फायदेमंद अनानास होता है, उतनी लाभकारी इसका जूस भी है. कई एक्सपर्ट्स इसे अच्छी सेहत के लिए अमृत कहते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसके नियमित सेवन से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं, बशर्ते जूस एकदम ताजा हो और उसे बिना एक्सट्रा शुगर के पिया जाए. आपको जानकर हैरानी होगी कि अनानास में एंटीऑक्सीडेंट गुण (Antioxidants) और ब्रोमेलैन (bromelain) नामक एंजाइम भरपूर होते हैं, साथ ही. यह विटामिन C (Vitamin C), मैंगनीज (Manganese), विटामिन B6 (Vitamin B6) और फाइबर (Fiber) का बेहतरीन स्रोत है, जो कैंसर और दिल के रोगों के जोखिम को भी कम कर सकता है.

---विज्ञापन---

अनानास का जूस पीने के फायदे

  • अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन नामक एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है. साथ ही यह पेट की गैस और अपच जैसी समस्याओं को भी दूर करता है.
  • अनानास में विटामिन सी से भरपूर होता है, यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और वायरल संक्रमण और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है.
  • इतना ही नहीं, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं. नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और दाग-धब्बों दूर होते हैं.
  • जिन लोगों को जोड़ों में दर्द और चोट के बाद ज्यादा सूजन हो जाती है, उसे कम करने में भी यह जूस मददगार है. अनानास के जूस में मौजूद ब्रोमलेन सूजन को कम करता है.
  • अनानास का जूस मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों की मजबूती देता है. साथ ही , ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है.
  • अगर आप अपने दिल को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अनानास का जूस आपकी मदद कर सकता है (Pineapple Juice For Heart Health). अनानास का जूस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है.
  • अनानास Pineapple Juiceमें मौजूद ब्रोमेलैन (Bromelain) एंजाइम, विटामिन C और मैंगनीज पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने और बनाए रखने में मदद करते हैं.
  • जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी अनानास का जूस फायदेमंद होता है. इसमें कम कैलोरी होती है. साथ ही, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और क्रेविंग्स कम होती हैं.

यह भी पढ़ें: रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 12:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.