हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चेहरा दिखने लगा है मुरझाया हुआ? खीरे से बनाएं ये फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी

Homemade Cucumber Face Mist: चेहरा धोने के बाद भी अगर स्किन थकी और बेजान नजर आती है, तो उसे सिर्फ मॉइस्चराइजर की नहीं बल्कि फ्रेशनेस की भी जरूरत हो सकती है. जानिए घर पर तैयार किया जाने वाला आसान फेस मिस्ट कैसे आपकी स्किन को गर्मी में ठंडक और ताजगी का एहसास दे सकता है.

विज्ञापन
चेहरे को फ्रेश रखने के लिए खीरे का कैसे करें इस्तेमाल? (Image: AI/Pexels)

कई लोगों को ये परेशानी होती है कि चेहरा धोने और मॉइस्चराइज करने के बाद भी त्वचा मुरझाई, थकी और बेजान सी नजर आती है. ऐसे में चेहरे पर क्रीम लगाने से बेहतर है कि उसे ताजगी और नमी देने वाला फेस मिस्ट इस्तेमाल किया जाए. खीरे के खास गुणों को तो सभी जानते हैं कि खीरा पानी से भरपूर होता है और उसे त्वचा पर लगाने से ताजगी और ठंडक का एहसास होता है. लेकिन इसके लिए आपको बाजार से महंगा फेस मिस्ट खरीदने की जरूरत नहीं है, अब आप घर पर ही खीरे से फेस मिस्ट बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर पर ही खीरे से फेस मिस्ट बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: नाक के किनारों पर कालापन नजर आता है, तो करके देखें ये 3 काम, डार्कनेस कम होने में दिखेगा असर

घर पर खीरे का फेस मिस्ट बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक ताजा खीरा लेकर उसे अच्छे से धो लीजिए.
  • खीरे को अच्छे से धोने के बाद उसके ऊपर की परत को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
  • अब खीरे के टुकड़ों को एक पैन में डालकर लो फ्लेम पर लगभग 5 से 7 मिनट तक पानी में उबाल लीजिए. इसे अच्छे से उबालने के बाद इसे कम से कम 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
  • अब इन ठंडे किए हुए खीरे के टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डाल दीजिए और लगभग 20 सेकेंड के लिए पीस लीजिए.
  • पिसे हुए मिश्रण को साफ कपड़े या फिर छलनी की मदद से छान लीजिए, ताकि सिर्फ तरल हिस्सा ही रह जाए.
  • अगर आपको जरूरत लगे तो आप इसे साफ पानी मिलाकर पतला भी कर सकते हैं.
  • इस तैयार मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर दीजिए.
  • लीजिए बनकर तैयार है आपका खीरा फेस मिस्ट.

चेहरे पर इसे कब और कैसे लगाएं?

इसका अच्छे से इस्तेमाल करने के लिए अपना चेहरा अच्छे से साफ करने के बाद इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कीजिए और बिना हाथ लगाए इसे अपने आप नैचुरली सूखने दीजिए. इसका इस्तेमाल आप दिन में बाहर से आने के बाद या जब चेहरा थका हुआ महसूस हो, तब कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आप इसे बहुत पास से आंखों पर स्प्रे न करें. अगर इसके बाद आपको अपनी त्वचा खिंची हुई लगे तो कोई क्रीम जरूर लगाएं. अगर आप इसको अपनी त्वचा पर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सीधे अपनी त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें.

विज्ञापन

खीरे का फेस मिस्ट आखिर चेहरे पर क्या करता है?

दरअसल खीरे में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए इससे बना हुआ फेस मिस्ट त्वचा को ताजगी और नमी का एहसास दिलाता है. इस मिस्ट को चेहरे पर स्प्रे करने से गर्मी के दौरान थकान दूर होती है और ठंडक और फ्रेशनेस का एहसास मिलता है. खीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ये आपको चेहरे की रेडनेस भी कम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी की मदद से ये नई सेल्स की ग्रोथ कराने में भी मददगार होता है.

यह भी पढ़ें: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के चेहरे पर आएगा निखार! बेसन-दही-शहद से बनाएं होममेड नेचुरल फेस पैक

विज्ञापन


अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola