बिना महंगे प्रोडक्ट्स के चेहरे पर आएगा निखार! बेसन-दही-शहद से बनाएं होममेड नेचुरल फेस पैक
Homemade Face Pack: क्या आप भी अपनी चेहरे को हर वक्त साफ और ग्लोइंग रखना चाहते हैं, वो भी बिना ज्यादा पैसा खर्च किए? आइए आपको बताते हैं घर में बनने वाले कुछ होममेड फेस पैक के बारे में, जो आपकी स्किन को सुंदर रखने में मदद कर सकते हैं.
घर पर कैसे बनाएं ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक? (Image: ai)
हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ दिखे, मुलायम रहे और ग्लोइंग नजर आए, लेकिन बाहर की धूल, धूप और खराब लाइफस्टाइल के कारण ऐसा हो नहीं पाता है. कई लोगों को समस्या रहती है कि उनकी स्किन पहले बहुत अच्छी थी, लेकिन अब चेहरे पर दाग-धब्बे, रूखापन जैसी स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में कुछ लोग मार्केट में मिलने वाले केमिकल से तैयार स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ लोगों को ये मानना रहता है कि केमिकल से तैयार प्रॉडक्ट एक तो महंगे भी होते हैं और समस्या को बढ़ा भी सकते हैं. ऐसे में नेचुरल चीजों वाला घरेलू नुस्खे ही फायदेमंद और सुरक्षित माने जाते हैं. आइए आपको इस स्टोरी में बाते हैं कुछ होममेड फेस पैक, जिसका इस्तेमाल आपकी स्किन को निखार देने में मदद करेगा.
स्किन को साफ और मुलायम बनाए रखने के लिए आप बेसन-शहद से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन का इस्तेमाल स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, वहीं शहद स्किन में नमी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है. दोनों को मिक्स करके इस्तेमाल करने से आपकी स्किन पर निखार आएगा और कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा.
चेहरे पर दही लगाएं
दही सिर्फ पेट को ठंडा करने में काम नहीं आती, बल्कि इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी लाभकारी माना जाता है. जानकारी के अनुसार, ये हल्का एक्सफोलिएटिंग एसिड है, जो त्वचा की सतह पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है. इससे स्किन साफ और मुलायम महसूस बनती है. अगर रूखे और दाग वाले चेहरे से परेशान है, तो आप इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं.
विज्ञापन
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
चेहरे से जिद्दी दाग साफ करने और मुलायम त्वचा के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि, लंबे वक्त से चेहरे की खूबसूरती के लिए किया जा रहा है. ऐसे में अगर आप ये घरेलू नुस्खा आपके काफी काम आ सकता है.
इस बात का ध्यान रखें
इस बात को अच्छे से समझें कि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें, क्योंकि सभी की स्किन ऐस जैसी नहीं होती है. अगर टेस्ट करने से आपको स्किन पर रेडनेस, जलन या खुजली की परेशानी हो, तो चेहरे पर ये चीजें न लगाएं. इसके अलावा बेहतर रहेगा कि आप एक्सपर्ट या फिर डॉक्टर से जांच कराएं, कई बार कुछ छिपी समस्या के कारण भी चेहरे पर दाने, दाग आदि की समस्या पैदा हो सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.