नाक के किनारों पर कालापन नजर आता है, तो करके देखें ये 3 काम, डार्कनेस कम होने में दिखेगा असर

Darkness Around Nose: नाक के किनारों पर कालापन क्यों नजर आता है और इस डार्कनेसे से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है, जानिए यहां. इन बातों को ध्यान में रखकर दिक्कत दूर की जा सकती है.

Nose Pigmentation

नाक का कालापन कैसे हटाएं? AI Generated Image

Skin Care: स्किन पर डार्कनेस या पिग्मेंटेशन होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोग दो-चार होते हैं. नाक के ऊपर नजर आ रहे कालेपन की वजह ब्लैकहेड्स भी हो सकते हैं. ब्लैकहेड्स काले दानेदार दिखते हैं. वहीं, नाक के किनारों पर होने वाली पिग्मेंटेशन की वजह स्किन इंफ्लेमेशन भी हो सकती है. ऐसे में अगर आपको भी अपनी नाक के किनारों पर या मुंह के किनारों पर कालापन दिख रहा है तो यहां जानिए इस डार्कनेस से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाक के आस-पास क्यों दिखता है कालापन

नाक या मुंह के आस-पास कालापन दिखना सिर्फ पिग्मेंटेशन के चलते ही नहीं होता है बल्कि यह सेबोरिक डर्मेटाइटिस भी हो सकता है जिसके बाद पोस्ट-इंफ्लेमेटपी पिग्मेंटेशन हो सकती है. इसे सेबोरिक मेलानॉनिस कहते हैं.

नाक के किनारों पर स्किन मुड़ी हुई होती है जिस चलते इस हिस्से पर सीबन का प्रोडक्शन ज्यादा होता है. इस ऑयलीनेस के कारण मलेसेजिया यीस्ट बढ़ने लगता है जो रेडनेस, खुजली, फ्लेकिंग और इंफ्लेमेशन को ट्रिगर कर सकता है. इस बार-बार होने वाली इंफ्लेमेशन से डार्क पिग्मेंटेशन हो सकती है. इसपर सन एक्सपोजर के कारण और बिना किसी प्रोटेक्शन के चलते पिग्मेंटेशन और ज्यादा डार्क और जिद्दी दिख सकती है.

विज्ञापन

कैसे दूर होगी यह दिक्कत

  • नाक के फोल्ड्स पर होने वाली पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए सबसे पहले जरूरी है एक्टिव इंफ्लेमेशन से छुटकारा पाना. इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाया जा सकता है और प्रिस्क्राइब की गई क्रीम या जैल इस प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं.
  • ब्रोड स्पेक्ट्रम वाली सनस्क्रीन लगाएं. इससे स्किन और ज्यादा डार्क होने से बचती है.
  • जब स्किन की रेडनेस, खुजली और पपड़ी जमना कम हो जाए तो पिग्मेंटेशन कम करने वाले इंग्रीडिएंट्स जैसे कॉजिक एसिड, एरबुटिन या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से हाइड्रोक्विनोन को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है.

इस बात का ध्यान रखें

विज्ञापन

कालापन दूर करने से पहले इंफ्लेमेशन को कम करना जरूरी है. बिना इंफ्लेमेशन ठीक किए अगर पिग्मेंटेशन को कम करने पर फोकस किया जाए तो इससे दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है. साथ ही, कोई भी फेयरनेस क्रीम उठाकर लगाने से भी परहेज करें. स्किन की दिक्कतों में एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी होता है.

विज्ञापन

 अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ