Chyawanprash Recipe: नहीं खाना चाहते हैं केमिकल वाला च्यवनप्राश? जानें घर पर बनाने की आसान विधि

Chyawanprash Recipe: अगर आप सर्दियों में बाजार से खरीदकर च्यवनप्राश का सेवन कर रहे हैं, तो बता दें कि इसमें केमिकल मौजूद हो सकते हैं। इसके लिए घर पर ही आसान विधि से च्यवनप्राश तैयार कर सकते हैं।

Chyawanprash Recipe

Chyawanprash Recipe

विज्ञापन

Chyawanprash Recipe: सर्दियां आते ही कई लोग सुबह के टाइम च्यवनप्राश जरूर खाते हैं, जिससे की उनका शरीर हेल्दी रहे। इसके कई सारे फायदे भी होते हैं, जैसे की इम्यूनिटी बूस्ट होता है और कई बीमारियां दूर रहती है। कई बार बाजार में मिलने वाला च्यवनप्राश आपकी हेल्थ के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसमें केमिकल मौजूद होते हैं या फिर मिलावट भी हो सकते हैं, जो आपके शरीर को नुकसान भी पहुचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर भी च्यवनप्राश बना सकते है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर च्यवनप्राश बनाने की विधि…

सामग्री

आधा किलो आंवला

विज्ञापन

एक कप गुड़

5 चम्मच घी,

मुट्ठी भर किशमिश

विज्ञापन

11 से 12 खजूर

विज्ञापन

मसाले

6 से 8 हरी इलायची,

9 से 10 काली मिर्च के दाने

विज्ञापन

एक चम्मच दालचीनी पाउडर

एक चम्मच सौंफ

विज्ञापन

तीन-चार केसर के धागे

आधा चक्र फूल (स्टार अनीस)

विज्ञापन

एक चम्मच जीरा

8 से 9 लौंग

विज्ञापन

विधि

1. च्यवनप्राश बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धो लें और तेज आंच पर प्रेशर कुकर में उबाल लें।

2. ठंडा होने पर पानी को एक कटोरे में छान लें और उसमें किशमिश और खजूर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन

3. इसके बाद आंवले, किशमिश और खजूर को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।

4. अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा घी डालकर आंवले का पेस्ट डालें।

विज्ञापन

5. इसके बाद इसे 10 मिनट तक के लिए पकाएं, जब तक कि घी अलग न होने लगे।

6. अब इस पेस्ट में गुड़ डालकर 5 मिनट तक पकाएं और अब मसाले डाल दें।

विज्ञापन

7. अब धीमी आंच पर इसे थोड़ा चिपचिपा होने तक पकगएं।

8. इसके बाद इसे ठंडा कर लें और फिर एयर टाइट डब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ