Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

चावल के कंटेनर में हो गए हैं कीड़े? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ… चुटकियों में हो जाएगा काम

Chawal Ke Container: चावल को सही तरह से रखना जरूरी है. अगर आप सही तरह से नहीं रखते हैं तो इसमें घुन या कीड़े लगने का डर रहता है. कई बार कीड़े लग भी जाते हैं, जिन्हें निकालना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 10, 2026 16:14
Chawal Ke Container
घुन निकालने के टिप्स- Image Credit- News24

Rice Bugs: भारत में चावल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. कई जगहों पर चावल थाली का अहम हिस्सा होता है, जिसे हर तरह की सब्जी के साथ सर्व किया जाता है. इसलिए बहुत सारे लोग चावल के बोरे लाकर रख लेते हैं, लेकिन किचन में रखे हुए चावल में अचानक कीड़े होने लगते हैं. कई बार इसे बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, ऐसा अक्सर नमी, सही स्टोरेज ना होना या लंबे समय तक चावल रखने की वजह से कंटेनर में घुन पड़ जाते हैं. राहत की बात यह है कि थोड़ी-सी समझदारी और कुछ आसान घरेलू ट्रिक अपनाकर आप चावल को तुरंत साफ भी कर सकते हैं और दोबारा कीड़े पड़ने से भी बचा सकते हैं. आइए यहां जानिए ऐसे ही असरदार और झटपट काम आने वाले उपाय, जिनकी मदद से चावल के घुन आसानी से साफ किए जा सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं केसर का पानी पीने से सेहत पर क्या होता है असर? फायदे जान तुरंत कर लेंगे डाइट में शामिल

---विज्ञापन---

सबसे पहले करें ये काम

चवाल से घुन निकालने से पहले जरूरी है कि आप पहले चावल को बड़ी थाली में या कपड़े पर फैलाकर रख दें. फिर रोशनी वाली जगह या तेज धूप में रखकर घुन को निकालने की कोशिश करें. कहा जाता है कि गर्मी की वजह से घुन तुरंत बाहर निकल जाते हैं.  

घुन निकालने के टिप्स

तेज धूप का इस्तेमाल- धूप की गर्मी से कीड़े बाहर निकल जाते हैं. इससे चावल को पतली परत में फैलाकर धूप में रख दें और बीच में हिलाते हुए घुन को निकालें. अगर तेज धूप है तो बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि गर्मी की वजह से घुन निकलकर दूसरी जगह जाने की कोशिश करते हैं.  
छन्नी से छान लें- अगर चावल में कीड़े कम हैं तो इसे छलनी की मदद से आसानी से छाना जा सकता है. इसके लिए आपको बारीक छेद वाली छलनी चाहिए होगी, ताकि चावल की जगह कीड़े आसानी से बाहर निकल जाएं.  
तेजपत्ते आएगा काम- आप तेजपत्ते की मदद से भी घुन से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आपको पत्ते कंटेनर में डालकर लगभग 2 दिन तक रखने होंगे. तेजपत्ते की खुशबू से कीड़े दूर रहते हैं और वापस चावल में नहीं आते हैं.
लहसुन या सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल- आप चावल की मदद से लहसुन या सूखी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से कीड़े बहुत जल्दी दूर भाग जाएंगे, लेकिन आपको 4 छिले हुए लहसुन या 2–3 सूखी लाल मिर्च इस्तेमाल करना है.
फ्रिज का इस्तेमाल- आप फ्रिज में रखकर भी चावल से कीड़े साफ कर सकते हैं. ऐसा करने से कीड़े मर जाएंगे, जिन्हें धोते वक्त पानी की मदद से आसानी से निकाला जा सकता है. हालांकि, इससे पहले चावल की सफाई कर लेना बेस्ट रहेगा.  

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri Puja Temple Decoration: महाशिवरात्रि पर मंदिर को कैसे सजाएं? यहां जानिए 5 आसान तरीके, सस्ते में हो जाएगा आपका काम

First published on: Feb 10, 2026 04:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.