Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गैस के बिना भी बन जाएंगे ये 3 स्वादिष्ट व्यंजन, मिनटों में होंगे तैयार… स्वाद के साथ बन जाएगी सेहत

Bina LPG Gas Ke Kya Banaye: अगर आपके घर में सिलेंडर खत्म हो गया है और भूख का टाइम है तो आपको इस लेख में बताई गई रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. हम आपको आसानी से बनने वाले व्यंजन साधा कर रहे हैं, जिसे बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 31, 2026 16:41
Recipes Without Lpg Gas
गैस के बिना भी बन जाएंगे ये 3 स्वादिष्ट व्यंजन. Image Credit- News24

Recipes Without Lpg Gas: विश्व स्तर पर चल रहे युद्ध का असर अब बाकी देशों में भी देखने को मिल रहा है. भारत भी काफी हद तक प्रभावित हुआ है और अब इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखने लगा है. कच्चे तेल और गैस की सप्लाई काफी हद तक प्रभावित हुई है. इसकी वजह से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में कई लोगों के लिए गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है और जो लोग इसे खरीद पा रहे हैं, वे भी बेहद सावधानी से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब लोग ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं, जिनमें कम या बिना गैस के भी स्वादिष्ट और हेल्दी खाना तैयार किया जा सके. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो हम आपके साथ 3 ऐसी रेसिपी साझा कर रहे हैं जिन्हें बिना गैस के तैयार किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं जायकेदार वेज बिरयानी? जानिए सबसे आसान तरीका

---विज्ञापन---

दही सैंडविच

सामग्री

  • गोल्ड ब्रेड- 3
  • दही- 2
  • हरी चटनी- 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • खीरा- आधा कटा हुआ
  • हरी धनिया- गर्निश करने के लिए

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छी तरह से फेंट लें, ताकि यह मुलायम हो जाए.
  • फिर ऊपर से जीरा पाउडर और नमक डालें. इस मिश्रण को ब्रेड पर अच्छी तरह फैलाएं.
  • अब ऊपर से खीरा और टमाटर के टुकडे रखें. इसे धनिया पत्ते से सजाएं और दूसरी ब्रेड रखकर काट लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.  

फ्रूट सैंडविच

सामग्री

  • गोल्ड ब्रेड- 3
  • दही- 2 चम्मच
  • आम- आधा कटा हुआ
  • सेब- आधा
  • केले- आधा
  • शहद- 1 चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड पर दही लगाएं और कुछ देर के लिए रख दें.
  • अब सारे फलों को अच्छी तरह से धोकर आम, सेब और केले को चाकू की मदद से काट लें.
  • इसे ऊपर के शहद डालें और कटे हुए मेवे छिड़कें.
  • अब ऊपर से एक और पीस रखें और सैंडविच के शेप में काटकर सर्व करें.

गुआकामोल टोस्ट

सामग्री

  • गोल्ड मल्टीग्रेन ब्रेड- 2 पीस
  • एवोकाडो-  1 पका हुआ
  •  नींबू का रस- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  •  काली मिर्च- स्वादानुसार
  • टमाटर- 1
  • चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में एवोकैडो को मसलकर चिकना पेस्ट बना लें.
  • इसमें नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब  टोस्ट पर ग्वाकामोल को समान रूप से फैला दें. ऊपर से टमाटर के टुकड़े रखें.
  • अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी सी मिर्च छिड़क दें और चटनी के साथ तुरंत सर्व करें.   

इसे भी पढ़ें- संस्कृत और वेदों का ज्ञान सीखना अब हुआ आसान, यहां जानिए आचार्यकुलम और पतंजलि गुरुकुलम में कैसे होती है पढ़ाई

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2026 04:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.