Bigg Boss 17 से बाहर होने की अटकलों पर अंकिता लोखंडे ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई खुलासे करते हुए कई बातों से पर्दा उठाया। एक्ट्रेस ने कहा कि सुशांत उनकी फैमिली थे। तो वहीं बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक के साथ हुई अनबन में एक्ट्रेस ने कह दी दिल की बात।
Bigg Boss 17 Contestant Ankita Lokhande New Game : बिग बॉस 17 का घर हो और वाद-विवाद ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में अर्चना के रोल से मशहूर हुईं टीवी स्टार अंकिता लोखंडे हर किसी को पसंद हैं। बिग बॉस के इस सीजन में अंकिता लोखंडे, विकी जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग ढोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोज खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई, सना रईस खान और सोनिया बंसल कंटेस्टेंट हैं। अंकिता Bigg Boss 17 में इन सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। अंकिता ने बिग बॉस कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से कंपेयर किया।
सुशांत जैसे लगते हैं अभिषेक कुमार
अंकिता और ऐश्वर्या शर्मा की गरमागरम फाइट बिग बॉस 17 को और भी मसालेदार बना रही है। बिग बॉस 17 हाउस में अंकिता ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की। अंकिता ने सुशांत के साथ ब्रेकअप की बात से भी पर्दा उठाया। बिग बॉस में सुशांत के बारे में बातचीत करते हुए अंकिता काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि सुशांत उनकी फैमिली थे। वह अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल और मेहनती थे। उनको सिर्फ सबसे ज्यादा एक ही बात खटकती थी कि जब कोई उनके बारे में सोशल मीडिया पर कुछ गलत कह देता था।
यह भी पढ़ें – Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर अंकिता लोखंडे के आंखों में आए आंसू, एक्टर के स्ट्रगल पर कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत को कहा फैमिली
अंकिता और सुशांत 7 साल तक लव रिलेशन में रहे, लेकिन अचानक ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थी। बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता ने सुशांत के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने कहा कि एक दिन अचानक से ही उनका ब्रेकअप हो गया। बिग बॉस 17 में अंकिता गार्डन एरिया में अभिषेक कुमार के साथ बैठी थीं, जब उन्होंने बताया कि कैसे वह उन्हें सुशांत की याद दिलाते हैं। अंकिता ने कहा कि उन्हें कभी भी उनकी तरह गुस्से की समस्या नहीं हुई ‘वह बहुत शांत थे’। सुशांत के बारे में अंकिता ने बताया कि वह अपने काम के लिए काफी जुनूनी थे। ‘सुशांत मेहनती थे और काफी प्रोफेशनल भी थे।
मैं रहूंगी गेम में
बिग बॉस 17 हाउस में एक टास्क परफॉर्मेंस के दौरान अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे में काफी तू-तू मैं-मैं हो गई। इस बीच अपने बचाव में अंकिता ने एक ऐसी बात बोली जिससे साफ हो गया कि वह बिग बॉस 17 के फिनाले में जाकर ही दम लेंगी। अभिषेक के साथ हुई कहा सुनी में अंकिता ने उनको अपने दिल की बात कह दी। अंकिता ने कहा कि वह आखिर तक इस गेम का हिस्सा रहेंगी।
यह भी देखें –
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
3 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
16 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
19 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
19 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
20 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
21 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines