Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

वीकेंड की छुट्टी को बनाने चाहते हैं यादगार? बैग पैक कर पहुंच जाएं राजस्थान के इन खूबसूरत शहरों को देखने

Best Places To Visit In Rajasthan: क्या आप भी अपनी बोरिंग विकेंड से थक चुके हैं और आसपास कोई शॉर्ट ट्रिप पर जाना चाहते हैं, जहां मूड एकदम फ्रेश हो जाए और अनुभव भी अच्छा रहे? तो आइए आपको मिलवाते हैं राजस्थान के खूबसूरत शहरों से जहां की संस्कृति, रंग-बिरंगे बाजार, कला, पकवान आपको बहुत पसंद आएंगे.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 7, 2026 09:20
Rajasthan Weekend Trip
दिल्ली के पास राजस्थान नें कहां घूमने जाएं?

Short Trip Ideas: अगर आप हर वीकेंड घर पर रहकर या मोबाइल और टीवी देखते रह जाते हैं और दिन बर्बाद कर देते हैं, तो इस बार कुछ अलग करने का समय आ गया है. छोटी सी वीकेंड ट्रिप आपके मूड को पूरी तरह बदल सकती है और रोज के बोरिंग वीकेंड से छुटकारा दिला सकती है. ऐसे में अगर आपको भी मन घूमने का कर रहा है, तो राजस्थान इसके लिए एक शानदार जगह साबित हो सकता है. यहां का इतिहास, संस्कृति और खूबसूरत पर्यटन स्थल, पकवान हर किसी को आकर्षित करते हैं. राजस्थान के अलग-अलग शहर अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं, जहां पुराने किले, ऐतिहासिक महल, शांत झीलें, रेगिस्तान और रंग-बिरंगे बाजार देखने को मिलते हैं. अगर आप कम समय में एक यादगार ट्रिप का अनुभव लेना चाहते हैं, तो राजस्थान के ये शहर आपके वीकेंड ट्रिप को खास बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मार्च के महीने में ये पौधे लगाने से होती है अच्छी ग्रोथ, बस ध्यान रखनी होंगी ये बातें

---विज्ञापन---

जैसलमेर Short Trip to Jaisalmer

राजस्थान का जैसलमेर शहर अपनी सुनहरी रेत और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे ‘गोल्डन सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है. अगर आप रेगिस्तान की असली खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है. यहां का जैसलमेर किला, भव्य हवेलियां और तनोट माता मंदिर पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इसके अलावा ऊंट की सवारी करना और रात के समय रेगिस्तान में कैंपिंग का अनुभव लेना किसी एडवेंचर से कम नहीं होता.

---विज्ञापन---

उदयपुर Short Trip to Udaipur

अगर आप शोर-शराबे और भीड़भाड़ से दूर शांत और खूबसूरत जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो उदयपुर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस शहर को ‘झीलों की नगरी’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कई सुंदर झीलें मौजूद हैं. यहां लेक पिचोला में बोट राइड करना पर्यटकों के लिए खास अनुभव देता है. शाम के समय झील के किनारे बैठना बेहद सुकून भरा एहसास कराता है. उदयपुर का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता वीकेंड ट्रिप को और भी खास बना देती है.

जयपुर Short Trip to Jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों और महलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. इसे ‘पिंक सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है. यहां का हवा महल अपनी अनोखी खिड़कियों की बनावट के लिए प्रसिद्ध है, जबकि आमेर किला अपने भव्य इतिहास और शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है. इसके अलावा सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसे पर्यटन स्थल भी देखने लायक हैं. जयपुर के रंग-बिरंगे बाजारों में घूमना और पारंपरिक राजस्थानी कपड़े खरीदना और साथ ही पकवान खाना हर किसी को पसंद आता है.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!

First published on: Mar 07, 2026 09:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.