Baba Ramdev Health Tips: भारत को डायबिटीज कैप्टिल माना जाता है। यहां मधुमेह रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुगर की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए हमें अपनी डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। क्योंकि डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है जिससे कोई रोगी इससे निरोगी हो सके। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है, जिसमें हमें अपनी जीवनशैली में परिवर्तन खासतौर पर अपने भोजन पर ही फोकस करना होता है। स्वामी रामदेव कहते हैं कि अगर लोग उनकी डाइट का सेवन रोजाना करने लगे तो इससे डायबिटीज और वात रोग दोनों को दूर किया जा सकता है।
क्या कहते हैं स्वामी रामदेव?
मशहूर योगगुरु स्वामी रामदेव ने डायबिटीज के लिए हेल्दी डाइट के बारे में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जो मधुमेह के रोगियों को शुगर नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। उनके अनुसार, सही डाइट और जीवनशैली अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन?
आइए जानते हैं इस हेल्दी डाइट के बारे में
स्वामी रामदेव ने बताया कि डायबिटीज और वात रोगों में सुबह एलोवेरा का जूस पीना चाहिए। साथ ही, आपको एक सब्जी बनानी है, जिसमें अंकुरित मेथी स्प्राउट्स को देसी घी में कच्ची हल्दी के साथ मिलाकर पकाना है। इसमें ब्लैक सॉल्ट डाला जाएगा। सर्दियों में हल्दी 25 ग्राम ले सकते हैं और गर्मियों में 10 ग्राम से अधिक नहीं लेनी है। आपको हफ्ते के 3 दिन उपवास रखना है और बाकी दिन फाइबर वाला भोजन करना है। गेहूं और चावल को बिल्कुल बंद कर दें। आप बाजरे के आटे की रोटी खा सकते हैं। आपको सब्जियों में पालक, लौकी और करेला ज्यादा खाना है। फलों में संतरा, पपीता और सेब खा सकते हैं। राजमा, मूंग और चने खाएं। दूध वाली चाय को हर्बल टी के साथ बदलें और व्यायाम भी नियमित रूप से करें।
योग भी फायदेमंद
स्वामी रामदेव कहते हैं कि आपको मिठाइयों और चीनी युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए। रोजाना योग करें, प्राणायाम, सर्वांगासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार और मेडिटेशन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 hr agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
4 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
5 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
8 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
10 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
11 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines