सहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री? नवंबर में खेल सकते हैं मैच

Aryavir Sehwag and Anvay Dravid: भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दोनों को भारतीय अंडर-19 टीम में फिर से मौका मिलने की संभावना है.

Aryavir Sehwag/ Image Source: Shayan Acharya-X

Aryavir Sehwag/ Image Source: Shayan Acharya-X

Aryavir Sehwag and Anvay Dravid: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था. दोनों ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से हिस्सा लिया था. अब आर्यवीर और अन्वय भारत अंडर-19 की ओर से पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ खेलने के लिए उतर सकते हैं. दोनों को मौका मिलने की पूरी संभावना है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं आर्यवीर और अन्वय

अंडर-19 एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है, जिसकी मेजबानी ओमान को मिली है. 5 से 14 नवंबर के बीच टूर्नामेंट का आयोजन होगा. बीसीसीआई ने फिलहाल भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को मौका मिलने की पूरी संभावना है. दोनों खिलाड़ी भारतीय अंडर-19 टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं. भारतीय टीम ग्रुप चरण में पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी. भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच होने वाला मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है. दोनों टीमों का आमना सामना 8 नवंबर को होगा. पिछले संस्करण में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने शानदार प्रदर्शन किया था और खूब सुर्खियां बिखेरी थी.

विज्ञापन

पिछले सीजन अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था. हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान को अंडर-19 विश्व कप में हराकर अपना बदला पूरा किया था.

विज्ञापन

आर्यवीर और अन्वय का शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ आर्यवीर सहवाग ने 3 मैच खेले थे. इस दौरान वह अच्छी लय में भी नजर आए थे. हालांकि उन्होंने एक भी शतक और अर्धशतक नहीं जमाया था. उनका बेस्ट स्कोर 47 रन था. इस सीरीज के जरिए आर्यवीर ने भारत के लिए डेब्यू भी किया था. ये मुकाबला देखने के लिए उनके पिता और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी स्टेडियम पहुंचे थे. इस सीरीज को भारतीय अंडर-19 टीम ने 3-0 से जीता था.

दूसरी ओर अन्वय ने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 67 गेंदों में शानदार 87 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. दोनों खिलाड़ी लगातार शानदार बैटिंग कर रहे हैं. ऐसे में अब पूरी उम्मीद है कि उन्हें भारत की ओर से अंडर-19 एशिया कप में मौका मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ