Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

40 की उम्र के बाद भी शरीर रहेगा जवां, महिलाएं आज से ही खाना शुरू कर दें ये 7 एंटी-एजिंग फूड्स

Anti Aging Foods For Women: खानपान अच्छा हो तो शरीर अंदर ही नहीं बल्कि बाहर से भी जवां नजर आता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें खाने पर शरीर यंग रहता है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 8, 2026 09:25
Anti aging foods
40 के बाद भी जवां दिखने के लिए क्या खाएं, जानिए यहां.

Anti Aging Foods: उम्र बढ़ने के साथ ही स्वाभाविक तौर पर त्वचा पर थोड़ी बहुत झुर्रियां नजर आने लगती हैं. लेकिन, आपने नोटिस किया होगा कि कुछ महिलाएं 30 में 50 और कुछ 50 में भी 30 जैसी नजर आती हैं. फर्क है खानपान और जीवनशैली का. अच्छी लाइफस्टाइल की आदतें और एंटी-एजिंग डाइट (Anti Aging Diet) से त्वचा कई साल जवां नजर आ सकती है. ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में यहां बताया जा रहा है. यहां उन एंटी-एजिंग फूड्स की लिस्ट दी जा रही है जिन्हें खाने पर शरीर अंदर और बाहर दोनों तरह से जवां बनता है और झुर्रियां और फाइन लाइंस आपसे दूर रहती हैं. 40 की उम्र के बाद खासतौर से महिलाओं को इन खाने की चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए.

40 के बाद महिलाओं के लिए एंटी-एजिंग फूड्स

सूखे मेवे और बीज – बादाम, अखरोट और अलसी के बीजों से शरीर को विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड मिलता है जो त्वचा की इंफ्लेमेशन को दूर करने और त्वचा पर नमी को बनाए रखने में मददगार है. सूखे मेवे और बीज एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं.

---विज्ञापन---

लाल शिमला मिर्च – विटामिन सी से भरपूर लाल शिमला मिर्च कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाती है. यह एक पावरफुर एंटी-ऑक्सीडेंट का स्त्रोत है जिससे त्वचा सन डैमेज से भी बचती है.

पपीता – विटामिन, कैल्शियम, पौटेशियम और मैग्नीशियम के गुणों से भरपूर होता है पपीता. इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज और एजिंग से बचाते हैं.

---विज्ञापन---

ब्लूबेरीज – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार होती हैं. ब्लूीबेरीज खाने पर त्वचा सन डैमेज और स्ट्रेस से भी बचती है.

शकरकंद – महिलाओ को अपनी डाइट में शकरकंद (Sweet potato) भी जरूर शामिल करना चाहिए. शकरकंद से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो स्किन की इलास्टिसिटी को रिस्टोर करने में मदद करते हैं, स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और स्किन सेल्स को बेहतर करते हैं.

पालक – खानपान में पालक भी शामिल किया जाता है. यह एंटी-एजिंग फूड विटामिन ए, सी, ई और के का अच्छा स्त्रोत होता है. इससे शरीर को मैग्नीशियम, आयरन और लुटेन भी मिलता है.

ब्रोकोली – एंटी-एजिंग का पावरहाउस होती है ब्रोकोली. इससे शरीर को फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, फोलेट, लुटने और कैल्शियम मिलता है. ब्रोकोली स्किन को जवां बनाने में मदद करती है.

इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लिया जाए तो त्वचा जवां बनती है और खूबसूरत नजर आती है.

यह भी पढ़ें –  Happy Women’s Day 2026 Wishes LIVE: नारी शक्ति को सलाम… इन संदेशों से दीजिए सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 09:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.