---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

रमजान में कम करना चाहते हैं 5 किलो वजन? एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक इफ्तार में जरूर करें शामिल

Ramzan Weight loss Tips: अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो रमजान का महीना बेस्ट रहेगा. बस आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है और अपने आहार में एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक जरूर शामिल करें. 

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 19, 2026 11:00
Ramzan Weight loss Tips
क्यों जरूरी है इफ्तार में हेल्दी ड्रिंक? Image Credit-News24

Ramazan Diet Plan: रमजान का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में सभी बालिग मुस्लमान का रोजा होगा और रखने की उम्मीद कर रहे होंगे. हालांकि, यह महीना सिर्फ इबादत करने का नहीं बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का भी अच्छा मौका होता है. इस दौरान अपनी सारी बुरी आदतों पर लगाम लगाएं और धीरे-धीरे खुद को बदलने की कोशिश करें. रोजा रखने से शरीर को लंबा ब्रेक मिलता है, जिससे मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, इफ्तार में तली-भुनी चीजें, मीठे ड्रिंक और ओवरईटिंग वजन बढ़ा सकती है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर अमीना हसन का कहना है कि इफ्तार की शुरुआत हल्की और पौष्टिक चीजों से करनी चाहिए. बेहतर होगा कि आप ड्रिंक पर खासतौर से ध्यान दें. 

इसे भी पढ़ें- मच्छर को दूर भगाने से लेकर कमरे को फ्रेश रखने तक, करी पत्ते के ये इस्तेमाल जानकर आप हैरान हो जाएंगे

---विज्ञापन---

रमजान में 5 किलो वजन कैसे कम करें?

रमजान में 5 किलो तक वजन आराम से कम किया जा सकता है. बस आपको अनहेल्दी चीजों से परहेज करना होगा और इफ्तार में एक खास तरह की डिटॉक्स ड्रिंक शामिल करनी होगी. ऐसा करने से बेहद फायदा हो सकता है. यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने, भूख कंट्रोल करने और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में मदद करती है. 

क्यों जरूरी है इफ्तार में हेल्दी ड्रिंक?

पूरे दिन रोजा होने या कुछ ना खाने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है. इसे पूरा करने के लिए लोग तुरंत शरबत, कोल्ड ड्रिंक या मीठे जूस पी लेते हैं, जिससे कैलोरी अचानक बढ़ जाती है. इससे बुरा असर देखने को मिल सकता है. 

---विज्ञापन---
  • शरीर को हाइड्रेशन मिलना 
  • पाचन तंत्र एक्टिव होना 
  • ओवरईटिंग की आदत कम होना 
  • वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने वाली डिटॉक्स ड्रिंक कौन सी है? 

एक्सपर्ट ने इस ड्रिंक को बनाने के लिए कई तरह की नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया है. यह खीरा, गाजर, चुकंदर, चिया सीड्स, नींबू और अदरक से तैयार होती है, जो वजन कम करने में काफी असरदार हैं. 

सामग्री

  • 1 छोटा- खीरा (पतले स्लाइस)
  • 1- नींबू (स्लाइस)
  • 1- गाजर (स्लाइस) 
  • 2 चम्मच- चिया सीड्स 
  • 1 इंच- अदरक 
  • 1 गिलास- ठंडा पानी

विधि 

  • एक गिलास या बोतल में पानी डालें. इसमें खीरा, नींबू, सीड्स, गाजर और चुकंदर डाल दें. 
  • 2 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि फ्लेवर अच्छी तरह मिक्स हो जाए.  
  • ऊपर से काला नमक डालकर इफ्तार में धीरे-धीरे पिएं. 

ड्रिंक पीने के फायदे

  • शरीर हाइड्रेट रहना 
  • फैट बर्निंग में मदद मिलना 
  • भूख कंट्रोल करना 
  • पेट की सूजन कम करना 

इसमें शुगर का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ऐसा करने से आपका वजन और बढ़ सकता है. 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए 1:5:1 रूल क्या है? इस तरीके से बाहर निकला पेट तेजी से होगा कम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 19, 2026 11:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.