Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

बीमारियों से बचने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक दवा साथ ही इम्युनिटी होगी बूस्ट

अगर आप जल्दी बीमार हो जाते हैं और बीमारियों से बचने के लिए कोई ऐसा विकल्प चाहते हैं कि जो प्राकृतिक गुणों से भरपूर हो तो आंवला-एलोवेरा रस आपके लिए एक लाभकारी विकल्प साबित हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं इसके गुणों के बारे में.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Mar 10, 2026 15:47

Healthy Tips: ज्यादातर लोग बदलते मौसम की चपेट में आकर जल्दी बीमार पड़ जाते हैं जिसके चलते उनके काम में भी रुकावट आ जाती है. ऐसे में दवा खाने से बचने के लिए कुछ लोग आयुर्वेदिक उत्पाद की तलाश करने लगते हैं. बाबा रामदेव कि कंपनी पतंजलि ने आंवला-एलोवेरा रस के साथ उनकी इस तलाश को खत्म कर दिया है. इसके रोजाना इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी भी तरह की दवा खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस आंवला-एलोवेरा रस को प्राकृतिक तरीके से बिनी किसी मिलावट के तैयार किया गया है.

जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है साथ ही बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है और हम बीमार होना लगते है. अगर आप भी ऐसी समस्या से जूझ रहा हैं तो ये आंवला-एलोवेरा का रस आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है जिससे बीमारी का खतरा कम हो जाता है. आइए गहराई जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

---विज्ञापन---

पतंजलि आंवला-एलोवेरा के फायदे

  • इसके सेवन से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
  • यह पेट की गैस, कब्ज और एसिडिटी को कम करने में सहायक होता है.
  • इससे त्वचा को हेल्दी और बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलती हैं.
  • यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में सहायता करता है.
  • नियमित सेवन से शरीर में ताजगी और ऊर्जा बनी रहती है.
  • यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
  • इसके प्रयोग से लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि का आंवला-एलोवेरा गेहूं के घास के रस के साथ एक प्राकृतिक स्वास्थ्य पेय है, जिसमें मुख्य रूप से आंवला, एलोवेरा और गेहूं के घास का रस पाया जाता है. इसमें विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने तथा शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.

इस तरह से करें सेवन

आप इस रस को 15 से 25 ml तक पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीएं. इसको दूध में मिलाकर भी पीया जा सकता है. अगर आप चाहते हैं कि इसका आपको ज्यादा लाभ मिले तो इसको रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2026 03:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.