Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

सेहत को बनाएं बेहतर, रोज की डाइट में करें सही आटे का चुनाव

आप भी अगर अपने और अपने परिवार के लिए एक हेल्दी और भरोसेमंद आटा ढूंढ रहे हैं, तो यह ग्लूटेन-फ्री मल्टीग्रेन आटा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल और फायदों के बारे में.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Apr 3, 2026 13:04

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सही खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो गया है. रिफाइंड आटे और गलत डाइट की वजह से कई लोगों को पाचन, ब्लड शुगर और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में एक ऐसा आटा चुनना जरूरी है जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ हल्का और आसानी से पचने वाला भी हो. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का ग्लूटेन-फ्री आटा बनाया है जो एक अच्छा और हेल्दी विकल्प बनकर सामने आता है.

ज्यादातर लोग आजकल हेल्थ को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और अपनी डाइट में बदलाव करना चाहते हैं. अगर आप भी रोजाना के खाने में कुछ हेल्दी शामिल करना चाहते हैं, तो यह आटा आपके लिए फायदेमंद और असरदार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

---विज्ञापन---

इसमें पाए जाने वाले तत्व

इस आटे में ज्वार, बाजरा, मक्का, चना, रागी और ओट्स जैसे कई पौष्टिक अनाज शामिल होते हैं जिनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनॉल, बीटा-कैरोटीन और एवेनेन्थ्रामाइड्स , अमीनो एसिड और सैपोनिन्स मसल्स जैसे गुण पाए जाते हैं. ये सभी अनाज शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं.

पतंजलि ग्लूटेन-फ्री आटे के फायदे

  • यह आटा आसानी से पच जाता है और पेट को हल्का रखता है.
  • इसको इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है.
  • इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं.
  • यह शरीर को एनर्जी देता है और दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है.
  • यह वजन कंट्रोल करने में भी सहायक हो सकता है.

इस तरह से करें इस्तेमाल

रोजाना रोटी या चपाती बनाने के लिए इस आटे का इस्तेमाल करें. आप इससे पराठा, पूरी या हलवा भी बना सकते हैं. इसके नियमित उपयोग से आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और शरीर को जरूरी पोषण प्रदान होता है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2026 01:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.