हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नेचुरल स्वाद के साथ पाएं सेहत के फायदे, खाने में जोड़ें तीखापन और चटपटापन

अगर आप अपने रोज के खाने को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं और साथ ही कुछ हेल्दी भी ट्राई करना चाहते हैं, तो बांस के अंकुर से बना यह खास अचार आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

विज्ञापन

ज्यादातर लोग सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत को भी ध्यान में रखकर चीजों को चुनते हैं. ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का अंकुर (बैम्बू शूट) अचार एक अलग और हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. यह नरम बांस के अंकुर और मसालों के खास मिश्रण से तैयार किया जाता है, जो खाने में तीखा, चटपटा और थोड़ा मिट्टी जैसा अलग स्वाद देता है साथ ही इसको बनाने में किसी तरह की कोई भी मिलावट नहीं की गई है.

बाजार में मिलने वाले कई अचार ज्यादा ऑयल और प्रिजर्वेटिव्स से भरे होते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं माने जाते. वहीं, पतंजलि का बांस के अंकुर से बना अचार नेचुरल गुणों से भरपूर होता है और खाने के स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी फायदा पहुंचाता है.

बैम्बू शूट अचार के फायदे

  • यह दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.
  • इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है.
  • यह वजन को मैनेज करने में मदद करता है.
  • इसमें हाई फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
  • यह पेट को हेल्दी रखने और डाइजेशन सुधारने में मदद करता है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

बांस के अंकुर में फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. ये तत्व दिल की सेहत, पाचन और वजन कंट्रोल में अहम भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

सेवन करने का तरीका

इस अचार को आप अपने रोजाना खाने के साथ आसानी से शामिल कर सकते हैं. चाहे दाल-चावल हो, रोटी-सब्जी या पराठे इसका स्वाद सबके साथ अच्छा लगता है. इसे किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ी मात्रा में प्लेट में लें और खाने का स्वाद बढ़ाएं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola