Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

जल्दी ठंडक और प्राकृतिक स्वाद के लिए पिएं आम से तैयार यह हेल्दी ड्रिंक

अगर आप गर्मियों में कुछ ठंडा और हेल्दी पीना चाहते हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या पिएं तो मैंगो पन्ना आपके लिए एक बेहतर ड्रिंक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसके सेवन करने का तरीका.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Mar 19, 2026 14:47

Healthy Tips: बहुत से लोगों को ड्रिंक्स पीना पसंद होता है लेकिन गर्मियों के मौसम में लोग ऐसे ड्रिंक्स पसंद करते हैं जो शरीर को तुरंत ठंडक दें और सेहत के लिए भी फायदेमंद हों. साथ ही लोग ऐसे प्रोडक्ट्स चुन रहे हैं जो स्वाद के साथ पोषण भी दें. ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने मैंगो पन्ना तैयार किया है. यह कच्चे आम से बना होता है और पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है, जिसमें मिलावट कम रखने की कोशिश की जाती है.

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं लेकिन उनमें ज्यादा शुगर होने की वजह से वे सेहत के लिए सही नहीं माने जाते. ऐसे में पतंजलि मैंगो पन्ना आपके लिए एक बेहतर ड्रिंक बनकर सामने आया है जो स्वाद के साथ शरीर को ठंडक देने का भी काम करता है. इसे पीना आसान है और यह तुरंत रिफ्रेशमेंट देता है. आइए जानते हैं इसमें पाए जाने वाले तत्वों के बारे में.

---विज्ञापन---

पतंजलि मैंगो पन्ना के फायदे

  • यह कच्चे आम से बना होता है, जो शरीर को ठंडक देता है.
  • इससे लू से बचाने में मदद मिलती है.
  • यह गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायता देता है.
  • इसका स्वाद खट्टा-मीठा होने से सभी को पसंद आता है.
  • यह तुरंत रिफ्रेशमेंट देने वाला ड्रिंक है.

इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्व

पतंजलि मैंगो पन्ना मुख्य रूप से कच्चे आमों से तैयार किया जाता है. इसके साथ इसमें जीरा, काला नमक और अन्य मसालों का मिश्रण होता है, जो इसके स्वाद को खास बना देते हैं. इसमें कुछ मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.

इस तरह से करें इस्तेमाल

इसको पीने के लिए पहले बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं और फिर एक गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. आप चाहें तो इसमें बर्फ मिलाकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं. इसको रोजाना पीने के बजाय कभी-कभी अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर रहता है, ऐसा करने से आपके स्वाद और सेहत दोनों में संतुलन बना रहेगा.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 19, 2026 02:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.