Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

क्या आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं? अपनाएं गुड़ से बना आयुर्वेदिक च्यवनप्राश

अगर आप अपनी सेहत को मजबूत रखना चाहते हैं और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो गुड़ से बना ये च्यवनप्राश आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो सकता है. आइए जानते हैं. इसके सेवन करने का तरीका.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Mar 16, 2026 13:15

Health Tips: लोगों की बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान की आदत की वजह से उनकी इम्युनिटी कमजोर होने लगती है, जिसके कारण सर्दी-जुकाम, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं जल्दी होने लगती हैं. ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का गुड़ से बना च्यवनप्राश आपके शरीर को अंदर से ताकत देने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है और इसमें किसी भी तरह का कोई भी रासायनिक पदार्थ नहीं मिलाया गया है.

ज्यादातर लोग दिनभर की भागदौड़ और काम के तनाव के कारण अपनी सेहत पर ध्यान नहीं रख पाते, जिससे उनके शरीर में धीरे-धीरे कमजोरी होने लगती है. ऐसे में नियमित रूप से गुड़ वाला च्यवनप्राश खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है. इसे पाचन को बेहतर बनाने और मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से बचाने में सहायक माना जाता है. आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में.

---विज्ञापन---

पतंजलि गुड़ से बने च्यवनप्राश के फायदे

यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है.
इससे शरीर को ताकत और ऊर्जा की प्राप्ती होती है.
यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होता है.
इससे मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-जुकाम से बचने में सहायता मिलती है.
इसके रोजाना सेवन से शरीर को पोषण मिलता है और कमजोरी दूर होती है.

इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्व

पतंजलि के इस गुड़ से बने च्यवनप्राश में आंवला, गुड़, घी, शहद, पिप्पली, दालचीनी, इलायची और कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां शामिल होती हैं. जिनमें टैनिन, पॉलीफेनॉल, गैलिक एसिड, फ्लेवोनॉयड, सुक्रोज, ग्लूकोज, फ्रक्टोज, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फैटी एसिड, ब्यूटिरिक एसिड, विटामिन A, C, D, E, K ,फ्रक्टोज, ग्लूकोज, एंजाइम, ऑर्गेनिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, पाइपरिन और एल्कलॉइड, सिनेमैल्डिहाइड, यूजेनॉल, सिनेमिक एसिड, सिनियोल, टरपिनिल एसीटेट और लिमोनीन जैसे गुण पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन को बेहतर करने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं.

---विज्ञापन---

इस तरह से करें इस्तेमाल

पतंजलि के इस च्यवनप्राश को रोजाना सुबह और शाम एक-एक चम्मच दूध या गुनगुने पानी के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है. इसके नियमित सेवन से शरीर की ताकत बढ़ती है और आप खुद को ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते हैं.

First published on: Mar 16, 2026 01:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.