Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

रोजाना इस बॉडी क्लींजर से नहाएं, कुछ ही दिनों में स्किन लगेगी ज्यादा सॉफ्ट और फ्रेश

आजकल हर किसी को आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल करना बेहद ही पंसद आ रहा है. ऐसा ही एक और प्राकृतिक उत्पाद आपकी त्वचा के लिए बेहद ही खास और लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन- किन तत्वों से मिलकर बना है.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Mar 10, 2026 12:44

Skin Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी त्वचा लगातार धूल और पसीने जैसी समस्याओं से जूझती रहती है, जिससे वह थकी-थकी और बेजान दिखने लगती है. प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पाद इस काम में काफी मददगार साबित होते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का सौंदर्य मैसूर सुपर सैंडल बॉडी क्लींजर भी एक ऐसा ही प्राकृतिक विकल्प है, जो त्वचा को गहराई से साफ करता है और उसे नरम, ताजा और स्वस्थ बनाता है.

घर से बाहर निकलते ही तेज धूप और गंदी धूल का सामना हमारी कोमल त्वचा को करना पड़ता है जिस कारण स्किन का रंग फीका पड़ जाता है. धीरे- धीरे त्वचा संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती है. इसलिए समय रहते इसका इलाज बेहद जरूरी है जो कि पतंजलि सौंदर्य मैसूर सुपर सैंडल बॉडी क्लींजर के जरिए आसानी से की जा सकती है. यह स्किन की समस्याओं से आपको निजात दिलाने में आपकी मदद करेगा. आइए जानते हैं कि किस तरह से किया जाता है इसका इस्तेमाल करते हैं.

---विज्ञापन---

पतंजलि सौंदर्य मैसूर सुपर सैंडल बॉडी क्लींजर के फायदे

  • यह बॉडी क्लींजर त्वचा की गंदगी और पसीने को हटाकर स्किन को साफ बनाता है.
  • इसमें मौजूद चंदन त्वचा को ठंडक देने और उसे फ्रेश रखने में मदद करता है.
  • एलोवेरा त्वचा को नमी देता है और उसे सूखने से बचाता है.
  • इसका नियमित इस्तेमाल त्वचा को मुलायम और स्मूद बनाने में मदद करता है.
  • इसकी चंदन की खुशबू नहाने के बाद ताजगी और सुकून का एहसास देती है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि सौंदर्य मैसूर सुपर सैंडल बॉडी क्लींजर में चंदन का तेल, एलोवेरा एक्सट्रैक्ट और नेचुरल ऑयल क्लींजर बेस जैसे तत्व पाए जाते हैं. इन तत्वों में मॉइस्चराइजिंग, स्किन क्लींजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ, मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

इस तरह करें इस्तेमाल

इस बॉडी क्लींजर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले शरीर को पानी से गीला कर लें. इसके बाद थोड़ी मात्रा में बॉडी क्लींजर हाथों पर लेकर पूरे शरीर पर हल्के-हल्के मसाज करें. कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. बेहतर परिणाम के लिए आप इसे रोजाना नहाने के समय इस्तेमाल कर सकते हैं

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2026 12:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.