Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

lifestyle

क्या चेहरे की झुर्रियों और उम्र बढ़ने के निशानों से हैं परेशान? लगाएं ये हर्बल क्रीम

आपकी भी त्वचा अगर बूढ़ी दिखने लगी है तो पतंजलि एंटी-रिंकल हर्बल क्रीम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इसे प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और नेचुरल तत्वों से तैयार किया गया है जो आपकी स्किन को पोषण देने और उसे जवान बनाए रखने में मदद करती है. आइए जाने इसमें क्या-क्या गुण पाए जाते हैं.

Author
Written By: Bhawna Dubey Updated: Mar 14, 2026 15:58

Skin Care Tips: अक्सर लोगों में तनाव और गलत खान-पान की आदत के कारण उनकी स्किन जल्दी बूढ़ी लगने लगती है जिसके चलते झुर्रियों, फाइन लाइन्स और डलनेस की समस्या आम हो गई है. ऐसे में अगर आपको भी इसी समस्या ने परेशान कर रखा हैं तो आप बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की एंटी-रिंकल हर्बल क्रीम को इस्तेमाल कर सकते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देकर उसे नर्म, चमकदार और युवा बनाए रखने में मदद करती है. साथ ही इसको तैयार करने में किसी भी तरह की मिलावट नहीम की गई है.

जिंदगी की भागदौड़ में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो अपनी स्किन की सही देखभाल कर पाते हैं, जिससे झुर्रियां, डार्क स्पॉट और स्किन की बनावट खराब हो जाती है. पतंजलि की यह क्रीम आपको इन सभी परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करती है क्योंकि इसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया गया है. आइए जानते है इसके फायदों के बारे में.

---विज्ञापन---

पतंजलि एंटी-रिंकल हर्बल क्रीम के फायदे

  • यह झुर्रियों को कम करने में मदद करती है.
  • इससे स्किन के टोन और रंगत में सुधार आता है.
  • यह स्किन को अंदर से पोषण देकर और उसे मुलायम बनाती है.
  • इसके नियमित प्रयोग से त्वचा ज्यादा जवान और चमकदार दिखती है.
  • यह क्रीम प्राकृतिक तत्वों के कारण सभी प्रकार की स्किन के लिए सुरक्षित मानी जाती है.

इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्व

इस क्रीम में घृत कुमारी, गेहूं का तेल, बादाम का तेल, चिरौंजी का तेल, खीरे का रस, पपीते का गूदा, केले का गूदा, रक्त चंदन घनसत्व और हल्दी घनसत्व शामिल हैं. ये सभी तत्व मिलकर त्वचा की नमी बनाए रखते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन को पोषण प्रदान करते हैं.

इस तरह से करें इस्तेमाल

पतंजलि एंटी-रिंकल हर्बल क्रीम को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे दिन में दो बार सुबह और रात को इस्तेमाल करना सबसे असरदार माना जाता है. इसके नियमित उपयोग से आप झुर्रियों में कमी, स्किन के रंग में सुधार और त्वचा की मुलायमता महसूस कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2026 03:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.