Disha Patani & Tiger Shroff Breakup: बी-टाउन के हॉट एंड सेक्सी कपल्स में से एक दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइर श्रॉफ (Tiger Shroff) के फैंस का दिल तब टूट गया, जब इनके ब्रेकअप की खबर आई। अक्सर अपनी क्यूट बॉन्डिंग और शानदार केमिस्ट्री से फैंस के दिलों पर राज करने वाले दिशा और टाइगर इन दिनों अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खयों में हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके ब्रेकअप के वजहों का खुलासा करने की बात कही जा रही है।
और पढ़िए –Sonnalli Seygall ने साड़ी पहन किया डांस, इंटरनेट का चढ़ा पारा
हालांकि, दिशा और टाइगर (Disha & Tiger Breakup) ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की और हमेशा कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वैसे लेकिन अचानक आई दोनों के ब्रेकअप की खबर ने फैंस का दिल जरूर तोड़ दिया। अब एक निजी टेब्लॉयड ने जोड़ी के ब्रेकअप की पीछे की वजह शादी बताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘एक विलेन रिटर्न्स’ एक्ट्रेस दिशा पाटनी शादी करना चाहती थीं और हिरोपंति स्टार टाइगर श्रॉफ इसके लिए अभी तैयार नहीं थे।
इसलिए हुआ ब्रेकअप-
एंटरटेनमेंट न्यूज में टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरें ट्रेंड कर रही हैं। टाइगर और दिशा के एक दोस्त ने ई-टाइम्स को बताया कि टाइगर के अलग रहने के बाद एक्स कपल लगभग एक साथ रहने लगे। दिशा को लगने लगा था कि उन्हें शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए लेकिन टाइगर हमेशा ‘अभी नहीं’ का जवाब देते थे।
एक तरफ जहां उनके ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं, वहीं कुछ दिनों पहले एक रैपिड-फायर राउंड में दिशा ने अन्य अभिनेताओं के ऊपर टाइगर श्रॉफ को चुना। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या टाइगर, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर मिस्टर यूनिवर्स 2022 में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जो विजेता कौन होगा। दिशा ने तुरंत टाइगर का नाम लिया और कहा, “मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से वो सबसे अच्छे दिखने वाले हैं।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन दिशा ने निश्चित रूप से संकेत दिया कि वो अभी भी टाइगर के साथ रिश्ते में हैं। खैर, अब तो ये केवल कपल ही बता सकते हैं कि क्या वे वास्तव में अलग हो गए हैं या ये सिर्फ अफवाहें हैं।
और पढ़िए –Mahira Sharma ने स्टैंड का सहारा लेकर दिए हॉट पोज, वीडियो देख फैंस दीवाने
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो, दिशा स्टारर ‘एक विलेन रिटर्न्स’ ने आज सिनेघरों में दस्तक दी। इसके अलावा, उनके पास ‘प्रोजेक्ट के’, ‘योद्धा’ और ‘केटीना’ लाइन में हैं। टाइगर के पास ‘गणपथ’ और ‘स्क्रू ढीला’ है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
16 mins agoरिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
2 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
11 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
11 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
12 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines