Rajasthan News: राजस्थान के चौमूं उपखंड क्षेत्र में सामोद थाना इलाके के हाथनौदा गांव में चल रही नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर आबकारी थाना पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हिस्ट्रीशीटर जेपी गुर्जर के घर पर चल रहा था, नकली शराब बनाने का व्यापार। छापेमारी के दौरान करवाई कर नकली देशी शराब बनाने की पैकिंग मशीन, स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतल बरामद की है। साथ ही हिस्ट्रीशीटर जेपी गुर्जर को आबकारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन में छिपा रखे थे शराब से भरे ड्रम
आबकारी पुलिस अधिकारी रेवत सिंह राठौड़ ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से आबकारी टीम ने खुदाई कर ड्रमों को जमीन से बाहर निकाला है। साथ ही अवैध नकली शराब की करीब एक दर्जन से ज्यादा शराब की पेट्टियां पुलिस ने बरामद की हैं। आबकारी पुलिस अधिकारी रेवत सिंह राठौड़ ने बताया कि आगे भी पड़ताल जारी है, कि आखिरकार कहां-कहां नकली शराब की सप्लाई की जाती थी और कहां से अवैध तरीके से स्प्रीटकर लाई जा रही थी। हिस्ट्रीशीटर जेपी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
आईपीएस कैलाश चौधरी के सुपरविजन में आबकारी पुलिस अधिकारी रेवत सिंह राठौड़ और पूरन सिंह के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। आगे की कार्रवाई जारी है, नकली शराब बनाने के इस गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, पूछताछ में खुलासा होगा।
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
12 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
15 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
17 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
18 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
19 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
21 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
21 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
22 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines