Telangana Election 2023 Exit Poll BRS leader KTR Rao says ridiculous exit poll: तेलंगाना में गुरुवार को विधानसभा चुनाव पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, 5 बजे तक यहां कुल 63.94 फीसदी लोगों ने मतदान किया। News24-TodaysChanakya एग्जिट पोल के अनुसार तेलंगाना में सबसे अधिक 49 फीसदी एससी वोटरों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। जबकि बीजेपी को महज 8 फीसदी एससी मतदाताओं ने वोट किए हैं। वहीं, केसीआर की बीआरएस को 35 फीसदी लोगों ने वोट दिए। चुनाव संपन्न होने साथ ही नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी हैं। तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव ने एग्जिट पोल को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि एग्जिट हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि लोग मतदान कर रहे हैं और चुनाव आयोग ने 5:30 बजे से एग्जिट पोल की अनुमति दी है, जो हास्यास्पद है।
अतार्किक एग्जिट पोल
उन्होंने कहा कि यह एक अतार्किक एग्जिट पोल है। लोग अभी भी मतदान कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग द्वारा 5:30 बजे से एग्जिट पोल की अनुमति देना हास्यास्पद है, जब लोग रात 9 बजे तक वोट देने के लिए कतार में खड़े हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत हास्यास्पद है। मैं यहां आया हूं क्योंकि मैं अपने पार्टी कैडर को बताना चाहता था कि इस बकवास पर विश्वास न करें।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Telangana Assembly Election Exit Poll 2023: जनता का गुस्सा या कांग्रेस के वादे… क्यों घटता दिख रहा केसीआर का कद?
3 दिन दिसंबर को सामने आएंगे नतीजे
बता दें कि तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को चुनाव हुए। जहां मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले बीआरएस का लक्ष्य तीसरी बार सत्ता बरकरार रखना है, जबकि कांग्रेस सत्तारूढ़ पार्टी प्रदेश से हटाने की पूरी कोशिश में है। शाम 5 बजे मतदान खत्म होते ही राज्य के एग्जिट पोल के रिजल्ट सामने आए। तेलंगाना के साथ-साथ चार अन्य राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। सभी पांच राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तेलंगाना में प्रमुख उम्मीदवारों में केसीआर, उनके बेटे के टी रामा राव, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना सीएम के बेटे केटीआर बोले- एग्जिट पोल के आंकडे़ गलत बहुमत से वापसी करेंगे
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
15 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines