---विज्ञापन---

देश angle-right

तरनजीत संधू बने दिल्ली के नए LG, जानें कहां-कहां बदले गए राज्यपाल और उपराज्यपाल?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई महत्वपूर्ण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए राज्यपालों और उप-राज्यपालों (LG) की नियुक्ति की है. इस फेरबदल में सबसे चौंकाने वाला नाम देश की राजधानी दिल्ली और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लद्दाख का है.

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों तथा उपराज्यपालों (LG) की महत्वपूर्ण नियुक्तियां और तबादले किए हैं. यह फैसला विभिन्न राज्यों में प्रशासनिक बदलाव लाने वाला है. दिल्ली के वर्तमान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में भी बड़ा बदलाव हुआ है. तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है. आज ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह नियुक्ति हुई.

किन-किन राज्यों में हुए प्रमुख बदलाव?

पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे दिल्ली के प्रशासन में नई जिम्मेदारी संभालेंगे. संधू का कूटनीतिक अनुभव दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

दिल्ली के वर्तमान LG विनय कुमार सक्सेना का तबादला कर उन्हें अब लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है.

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे सी.वी. आनंद बोस की जगह लेंगे, जिन्होंने आज की इस्तीफा दिया था.
तेलंगाना के नए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे जो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे, उन्हें स्थानांतरित कर तेलंगाना भेजा गया है.
महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा होंगे जो तेलंगाना के राज्यपाल थे, उन्हें स्थानांतरित कर महाराष्ट्र भेजा गया है.
तमिलनाडु का राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपा गया है.
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है.
लद्दाख के वर्तमान उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 05, 2026 11:26 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola