‘अंधभक्त कभी सवाल नहीं पूछते, वे विकास नहीं चाहते’, इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Indore speech: इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अंधभक्त विकास नहीं चाहते और कभी शिक्षा के गिरते स्तर या पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सवाल नहीं उठाते.

Rahul Gandhi Indore speech, indore chhatron ki goonj, paper leak issue, Leader of the Opposition

इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. Credit: ANI

Rahul Gandhi Indore speech: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और सरकार के समर्थकों पर तीखा हमला बोला. छात्रों से संवाद के दौरान राहुल गांधी ने देश की लचर शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक और खराब इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए. कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, “…अंधभक्त कहते हैं कि विकास की कोई जरूरत नहीं है. उनके मुताबिक मोदी जी विष्णु के अवतार हैं. लेकिन अंधभक्त कभी सवाल नहीं पूछते.” राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों पर सवाल न उठाना देश के विकास में सबसे बड़ी रुकावट बन जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों की हालत और पेपर लीक पर घेरा

राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि अंधभक्त कभी यह नहीं पूछेंगे कि हमारे स्कूलों और कॉलेजों की हालत ऐसी क्यों हो गई है. उन्होंने पूछा कि देश का बुनियादी ढांचा क्यों चरमरा रहा है और आए दिन परीक्षाओं के पेपर क्यों लीक हो रहे हैं? छात्रों की भूमिका को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि देश में व्याप्त इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने की जिम्मेदारी छात्रों की है. उन्होंने कहा कि एक सच्चा छात्र वही है जो सत्ता से सवाल करता है और व्यवस्था की कमियों पर अपनी आवाज बुलंद करता है.

विज्ञापन

संवाद के दौरान युवाओं ने अपनी समस्याएं रखीं

संवाद के दौरान युवाओं ने अपनी समस्याएं रखीं. नर्सिंग छात्रा यशिका डांगी ने कहा कि रिजल्ट में देरी से डिग्री का समय बढ़ा और आंदोलन करने के बाद भी वे 12वीं पास ही मानी जा रही हैं. देवास के छात्र ने व्यापम, भर्ती में देरी और जेल भेजे जाने का दर्द सुनाया. धार के छात्र ने हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं की कमी और बालाघाट में बीमारी पर सरकारी चुप्पी का मुद्दा उठाया. उज्जैन की राधा मालवीय ने पीएचडी के बढ़ते खर्च और मकान किराये की परेशानी बताई.

राहुल गांधी ने ग्राफ के जरिए समझाया कि कैसे शिक्षा का बजट घटाया गया. उन्होंने कहा कि सात लाख करोड़ रुपये अरबपतियों के हाथ गए और डेढ़ करोड़ स्कॉलरशिप छीनी गईं. कार्यक्रम में 35 वर्ष तक के युवा शामिल हुए, जहां ‘विकास अनबिटेबल’ डांस ग्रुप और गायक राघव चैतन्य ने भी प्रस्तुति दी. कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे के बाद यह इस अभियान का पांचवां आयोजन था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ