---विज्ञापन---

मुंबई

ओवैसी के साथ किसकी तस्वीर? जिसपर BMC दफ्तर में घमासान, MIM बैकफुट पर

मुंबई की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. मामला बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के M-ईस्ट वार्ड का है, जहां मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (MIM) की वार्ड कमेटी अध्यक्ष खैरुन्निसा अख्तर हुसैन के एक फैसले ने भाजपा को हमला करने का मौका दे दिया.

Author
Written By: Ankush jaiswal Updated: Mar 22, 2026 13:12
BMC Photo Controversy

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) की राजनीति में तेजी से उभर रही मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (MIM) को अपने शुरुआती दौर में ही विवाद का सामना करना पड़ रहा है. M-ईस्ट वार्ड कमेटी की प्रेसिडेंट खैरुन्निसा अख्तर हुसैन के ऑफिस की एक तस्वीर ने पूरा राजनीतिक माहौल गरमा दिया. दरअसल, हाल ही में वार्ड कमेटी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाली खैरुन्निसा हुसैन ने अपने सरकारी दफ्तर में दो तस्वीरें लगाई थीं. एक तो अपनी पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की और उनके साथ अपने पेशे से एक एक्सपोर्टर और बिजनेसमैन पति अकबर हुसैन की.

BJP ने बनाया मुद्दा और उठाया सवाल

सरकारी दफ्तर की दीवार पर जैसे ही एक निजी व्यवसायी की तस्वीर देखी गई, भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया. भाजपा का सीधा सवाल था— “एक सरकारी ऑफिस में किसी एक्सपोर्टर की फोटो किस आधार पर लगाई गई?” भाजपा के कड़े विरोध और सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव को देखते हुए MIM नेतृत्व तुरंत एक्शन मोड में आया. विवाद को बढ़ता देख पार्टी आलाकमान ने खैरुन्निसा को तुरंत तस्वीरें हटाने के निर्देश दिए. आदेश मिलते ही दफ्तर से फोटो हटा ली गई.

---विज्ञापन---

M-ईस्ट वार्ड में MIM का बढ़ा है दबदबा

बता दें कि इस साल के चुनावों में देवनार और गोवंडी जैसे इलाकों में MIM ने शानदार प्रदर्शन किया है. पार्टी के 8 पार्षद जीतकर आए हैं, जिसकी बदौलत M-ईस्ट वार्ड कमेटी पर पार्टी का कब्जा हुआ. हालांकि, कार्यकाल की शुरुआत में ही इस ‘फोटो विवाद’ ने पार्टी के लिए इमेज मैनेजमेंट की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2026 12:30 PM

BMC
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.