Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ताजा खबर

Money Blocking Habits: ये 4 बुरी आदतें पैसे और सफलता को करती हैं दूर, मां लक्ष्मी भी इन्हें नहीं करती पसंद

Money Blocking Habits: कई लोग मेहनत और कोशिश के बावजूद आर्थिक रूप से पीछे रह जाते हैं. हिंदू धर्मग्रंथों में भी कुछ आदतों का जिक्र है, जिन्हें बदलना मां लक्ष्मी को आकर्षित करने और समृद्धि पाने के लिए जरूरी माना गया है. इस आर्टिकल में जानिए क्या हैं ये बुरी आदतें?

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Feb 24, 2026 16:35
Money-Blocking-Habits

Money Blocking Habits: हम में से कई लोग मेहनत करते हैं, पैसे कमाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी आर्थिक सफलता हाथ नहीं लगती. क्या आपने कभी सोचा है कि इसका कारण सिर्फ भाग्य या परिस्थितियां नहीं बल्कि आपकी अपनी आदतें भी हो सकती हैं? हिंदू धर्मग्रंथों में बताया गया है कि कुछ छोटी-छोटी बुरी आदतें ऐसी होती हैं, जो धन और सफलता को दूर कर देती हैं. अगर आप इन आदतों को पहचानकर बदल लें तो मां लक्ष्मी आपके घर स्थायी रूप से वास कर सकती हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं ये आदतें?

धन का अहंकार

जब कोई व्यक्ति अपने धन को लेकर गर्व में चूर हो जाता है, तो उसका व्यवहार बदल जाता है. दूसरों से मेल-जोल खत्म हो जाता है और घर में सुख-शांति कम होने लगती है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसे घरों में मां लक्ष्मी टिकती नहीं हैं. छोटी सोच और अहंकार से पैसे का स्थाई संचय करना मुश्किल हो जाता है.

---विज्ञापन---

मेहनत से भागना

कई लोग अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डाल देते हैं और काम से बचते हैं. ऐसा करने वाले हमेशा धन की कमी का सामना करते हैं. मेहनत से भागना सिर्फ कमाई को प्रभावित नहीं करता, बल्कि मानसिक संतोष भी कम कर देता है. धर्मग्रंथों के अनुसार, मेहनती और कर्मठ लोग ही लंबी उम्र तक आर्थिक रूप से सफल होते हैं.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: किन लोगों को नहीं देखनी चाहिए जलती होलिका, वरना हो सकता है अशुभ

---विज्ञापन---

सफाई की कमी

मां लक्ष्मी केवल स्वच्छ और सुव्यवस्थित घर में ठहरती हैं. गंदगी रखने वाले घरों में हमेशा संकट बना रहता है. यह सिर्फ घर की साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अव्यवस्था बनती है. एक साफ और व्यवस्थित जीवन आर्थिक और मानसिक रूप से दोनों में सफलता दिलाता है.

देर तक सोना

शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त में उठने की सलाह दी गई है. देर तक सोने वाले लोग अपने समय का सदुपयोग नहीं कर पाते. गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि सूर्योदय के बाद सोना तरक्की में बाधक होता है. समय पर उठना न सिर्फ मानसिक ऊर्जा बढ़ाता है, बल्कि आर्थिक अवसर भी लाता है.

यह भी पढ़ें: Puri Dola Utsav: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दोल उत्सव, जब भक्त खेलते हैं भगवान के संग होली

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 24, 2026 04:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.