Modi Cabinet Reshuffle: देश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए मोदी कैबिनेट में एक बहुत बड़े फेरबदल की संभावना तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है, जिसके बाद से दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है. सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में केंद्रीय राज्य मंत्रियों (MoS) सहित एक दर्जन से अधिक मंत्रियों को हटाया जा सकता है या फिर उनके भारी-भरकम विभागों में बदलाव किया जा सकता है.
इन मंत्रियों की हो सकती है विदाई
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल में कम से कम दो कैबिनेट मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों की सरकार से विदाई तय मानी जा रही है. हाल ही में जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है. वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें वापस पंजाब में कमान संभालने को कहा है. इसके अलावा, एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को दक्षिण भारत के एक बेहद महत्वपूर्ण राज्य में भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है.
NDA सहयोगियों को मिलेगा बड़ा इनाम
इस बार कैबिनेट विस्तार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दलों की हिस्सेदारी बढ़ने वाली है. नीतीश कुमार की जेडीयू (JDU), चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी (TDP), एनसीपी (NCP) और आरएलएम (RLM) को मंत्रिमंडल में बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने की प्रबल संभावना है. इसमें जेडीयू और टीडीपी को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मिल सकती है. सहयोगी दलों के अधिकांश नेताओं को राज्य मंत्री स्तर पर जगह दी जाएगी, जबकि एक या दो वरिष्ठ नेताओं को सीधे कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है.
संगठन में बदलाव से खाली हुए पद भरे जाएंगे
भाजपा ने हाल ही में संगठन के भीतर बड़े बदलाव किए हैं. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है. संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब इन दोनों नेताओं की जगह संसद के किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) से नए चेहरों को लाकर मंत्री पद खाली जगहों को भरा जाएगा.
युवाओं पर दांव, उम्रदराज मंत्रियों की कटेगी टिकट
भाजपा इस बार युवाओं को आगे बढ़ाने की नीति पर गंभीरता से काम कर रही है. जिन मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल इस साल के अंत में या 2027 की शुरुआत में खत्म हो रहा है, उन्हें वापस संगठन के काम में लगाया जाएगा. इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के मंत्रियों की जगह युवा चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है. रेल, वित्त, आईटी, कृषि, कपड़ा और जल शक्ति जैसे करीब 10 से 12 मंत्रालयों में राज्य मंत्री स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है.
संबंधित खबरें
पहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
45 mins agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 hr agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
3 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
4 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
5 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
20 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
20 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines