न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. दोनों टीमें तगड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं. भारत और न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच की प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

IND vs NZ

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 आई सामने (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं. पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत की प्लेइंग-11 में एक बार फिर युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. वो बेंच पर ही बैठे रहेंगे. नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को प्लेइंग-11 में खिलाया गया है. शिवम दुबे को भी टीम में जगह नहीं दी गई है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को टीम में नहीं मिली जगह

वैसे तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा. उन्होंने बता दिया था कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ ही वो उतरेंगे. ऐसा ही देखने को मिला. वैभव को मौका नहीं दिया गया है. उन्हें अभी बेंच पर ही बैठे रहना पड़ेगा. ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा टीम में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे. खासतौर पर तिलक के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा.

विज्ञापन

तीन ऑलराउंडर करेंगे धमाल

प्लेइंग-11 में नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और अक्षर पटेल को जगह मिली है. पहले कहा जा रहा था कि पटेल बाहर बैठ सकते हैं. न्यूजीलैंड की पिचों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस वजह से शिवम दुबे की जगह बन रही थी. मैनेजमेंट ने अक्षर के साथ ही जाने का फैसला किया है. नमन धीर के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. विंडीज के खिलाफ अंतिम मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी. उनके बढ़िया गेंदबाजी की उम्मीद भी का जा रही है.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार के ऊपर निगाहें

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर सभी की निगाहें टिकी हैं. लंबे समय बाद वो वापसी कर रहे हैं. अपनी स्विंग गेंदबाजी से वो कमाल कर सकते हैं. उनका साथ देने के लिए प्लेइंग-11 में अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को खिलाया गया है. अर्शदीप अब फिट हो गए हैं. प्रिंस यादव की जगह मयंक को मौका दिया गया है. उनके ऊपर भी काफी जिम्मेदारी होगी.

पहले T20I के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ