---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत, सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है. विपरीत दिशा से आ रही एक सीमेंट मिक्सर से एक वैन की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. जानें जैसे हुआ हादसा?

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार तेज रफ्तार वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच जोरदार टक्कर में 11 लोगों की जान जाने की दुखद खबर है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसा, सुबह करीब 11:30 बजे कल्याण-मुरबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 61 पर मुरबाद के गोविली गांव के पास रायता पुल पर हुआ. पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ने बाद में चोटों के कारण दम तोड़ दिया. चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए.

वैन में सवार यात्री बुरी तरह फंसे

हादसा इतना भयंकर था कि वैन में सवार यात्री बुरी तरह फंस गए थे. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार या ओवरटेकिंग की कोशिश बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---

पुलिस प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सीमेंट मिक्सर का ड्राइवर नशे में था या फिर यह किसी तकनीकी खराबी का नतीजा है. मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

गुजरात में सात लोगों की मौत

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर रात 1:30 बजे हुई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राजकोट से आ रहे तीर्थयात्री पैदल चल रहे थे तभी यह हादसा हुआ. वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए निकले थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 13, 2026 02:36 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola