---विज्ञापन---

प्रदेश

महाराष्ट्र से बड़ी खबर, राज्यसभा चुनाव की साफ हुई तस्वीर, जानें किस पार्टी से कौन निर्वाचित?

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य की 7 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. सभी 7 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध तय हो गया है, क्योंकि इतने ही नामांकन दाखिल किए गए थे. महायुति ने 6 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि महा विकास आघाड़ी (MVA) के खाते में 1 सीट आई है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 5, 2026 17:15

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटों के लिए चुनाव निर्विरोध होने की संभावना मजबूत हो गई है. कुल 7 सीटों के लिए ठीक 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं, जिससे मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी और सभी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे. यह चुनाव 16 मार्च 2026 को प्रस्तावित है, लेकिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही परिणाम तय माने जा रहे हैं. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना-शिंदे, एनसीपी-अजित पवार गुट) को 6 सीटें मिल रही हैं, जबकि विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) को 1 सीट पर जीत मिलेगी.

सीटों का गणित: किसे कितनी मिलीं?

महाराष्ट्र में राज्यसभा की इन 7 सीटों के लिए शक्ति प्रदर्शन के बजाय राजनीतिक दलों ने आपसी समीकरणों के आधार पर उम्मीदवार उतारे थे: महायुति: 06 सीटें (बीजेपी – 4, एनसीपी (अजित पवार) – 1, शिवसेना (शिंदे) – 1)
महा विकास आघाड़ी: 01 सीट (एनसीपी – शरद चंद्र पवार)

---विज्ञापन---

विजेता उम्मीदवारों की पूरी सूची

महा विकास आघाड़ी में

शरद पवार –एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी

---विज्ञापन---

महायुति में

बीजेपी से 4 राज्य सभा सदस्य

---विज्ञापन---

विनोद तावड़े -बीजेपी
रामदास आठवले बीजेपी कोटे से (आरपीआई)
माया इवनाते – बीजेपी
रामराव वड़कुते – बीजेपी
महायुति एनसीपी (अजित पवार गुट)
पार्थ पवार – एनसीएपी
महायुति (शिवसेना शिंदे )
ज्योति वाघमारे -शिवसेना (शिंदे )
महाराष्ट्र में सात राज्य सभा सीटों में 6 महायुति और 1 महा विकास आघाड़ी के हिस्से में

प्रमुख बातें: जो आपको जाननी चाहिए

शरद पवार का कद: महा विकास आघाड़ी की ओर से शरद पवार ने अपनी सीट सुरक्षित रखी है, जो विपक्ष की ओर से इकलौता चेहरा हैं।

---विज्ञापन---

विनोद तावड़े की वापसी: बीजेपी के कद्दावर नेता विनोद तावड़े को राज्यसभा भेजकर पार्टी ने उनके संगठनात्मक कद को और मजबूती दी है।

पार्थ पवार का डेब्यू: अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की राज्यसभा में एंट्री को एनसीपी (अजित गुट) के लिए भविष्य की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

रामदास आठवले का भरोसा: एनडीए के पुराने साथी रामदास आठवले को एक बार फिर बीजेपी कोटे से राज्यसभा का टिकट देकर गठबंधन धर्म निभाया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 05, 2026 05:04 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.